IPL- इस बार नीली जर्सी में मैदान पर उतरेगी राजस्थान-रॉयल्स:जयपुर में किया लॉन्च; जडेजा बोले- मैं ’अल्ट्रा यंग’ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा

IPL- इस बार नीली जर्सी में मैदान पर उतरेगी राजस्थान-रॉयल्स:जयपुर में किया लॉन्च; जडेजा बोले- मैं ’अल्ट्रा यंग’ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ग्राउंड पर नीले रंग की जर्सी में नजर आएंगे। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। जयपुर में सोमवार को टीम की नई जर्सी रविंद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी और यशराज पूंजा ने लॉन्च की। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम पिंक जर्सी में उतरी थी। चेन्नई सुपरकिंग्स से राजस्थान रॉयल्स में वापसी करने वाले जडेजा ने कहा- मैं टीम को अपनी राय और सुझाव दूंगा। टीम की बेहतरी के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, मैं उसे करने के लिए तैयार हूं। बतौर सीनियर खिलाड़ी आपको हमेशा टीम के लिए थोड़ी ज्‍यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। आप टीम के लिए जो भी योगदान देते हैं, वह सबसे अच्छा होता है। आप जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा बेहतरीन होता है। जडेजा ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। मैं ‘अल्ट्रा यंग’ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। इसलिए एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर यह काफी रोमांचक होने वाला है। मुझे कई युवा और नए खिलाड़ियों को जानने का मौका मिलेगा। मैं 17 साल बाद रॉयल्स के लिए खेल रहा हूं। मेरे लिए भी यह आगे चलकर एक सीखने वाला अनुभव होने वाला है। वैभव सूर्यवंशी बोले- अंडर-19 वर्ल्ड कप यादगार वैभव सूर्यवंशी ने कहा- IPL हर साल होता है, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए यादगार अनुभव है। वर्ल्ड कप फाइनल मैच में मैंने हंड्रेड किया था। आईपीएल में बड़े स्कोर करने के अभी और भी मौके मिलेंगे। लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने का एक ही मौका मिलता है। फैंस की अटेंशन (लोकप्रियता) के बीच खेल को बैलेंस करने के सवाल पर वैभव ने कहा- मैं अपने खेल पर फोकस करता हूं। आप किसी भी फील्ड में जाते हो और सक्सेस होते हो तो आपको अटेंशन मिलती है। ऐसे में खुद पर निर्भर करता है कि आप कैसे सिचुएशन को हैंडल करते हैं। इन सबके बीच मेरा मेरे गेम पर फोकस रहता है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स के तीन मैच होंगे फिलहाल IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया गया है, जो 12 अप्रैल तक का है। इसमें 20 मुकाबलों का शेड्यूल किया गया है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 3 मैच घोषित किए गए हैं। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स का कोई भी मैच जयपुर के SMS स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के तीनों मैच दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी (असम) में खेले जाएंगे। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों से भिड़ेगी। …. यह खबर भी पढ़ें… IPL के पहले फेज में जयपुर में कोई मैच नहीं:राजस्थान रॉयल्स 3 मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी; रोहित-धोनी और कोहली को नहीं देख पाएंगे फैंस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में 20 मुकाबलों की जानकारी साझा की गई है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 3 मैच घोषित किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ग्राउंड पर नीले रंग की जर्सी में नजर आएंगे। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। जयपुर में सोमवार को टीम की नई जर्सी रविंद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी और यशराज पूंजा ने लॉन्च की। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम पिंक जर्सी में उतरी थी। चेन्नई सुपरकिंग्स से राजस्थान रॉयल्स में वापसी करने वाले जडेजा ने कहा- मैं टीम को अपनी राय और सुझाव दूंगा। टीम की बेहतरी के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, मैं उसे करने के लिए तैयार हूं। बतौर सीनियर खिलाड़ी आपको हमेशा टीम के लिए थोड़ी ज्‍यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। आप टीम के लिए जो भी योगदान देते हैं, वह सबसे अच्छा होता है। आप जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा बेहतरीन होता है। जडेजा ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। मैं ‘अल्ट्रा यंग’ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। इसलिए एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर यह काफी रोमांचक होने वाला है। मुझे कई युवा और नए खिलाड़ियों को जानने का मौका मिलेगा। मैं 17 साल बाद रॉयल्स के लिए खेल रहा हूं। मेरे लिए भी यह आगे चलकर एक सीखने वाला अनुभव होने वाला है। वैभव सूर्यवंशी बोले- अंडर-19 वर्ल्ड कप यादगार वैभव सूर्यवंशी ने कहा- IPL हर साल होता है, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए यादगार अनुभव है। वर्ल्ड कप फाइनल मैच में मैंने हंड्रेड किया था। आईपीएल में बड़े स्कोर करने के अभी और भी मौके मिलेंगे। लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने का एक ही मौका मिलता है। फैंस की अटेंशन (लोकप्रियता) के बीच खेल को बैलेंस करने के सवाल पर वैभव ने कहा- मैं अपने खेल पर फोकस करता हूं। आप किसी भी फील्ड में जाते हो और सक्सेस होते हो तो आपको अटेंशन मिलती है। ऐसे में खुद पर निर्भर करता है कि आप कैसे सिचुएशन को हैंडल करते हैं। इन सबके बीच मेरा मेरे गेम पर फोकस रहता है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स के तीन मैच होंगे फिलहाल IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया गया है, जो 12 अप्रैल तक का है। इसमें 20 मुकाबलों का शेड्यूल किया गया है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 3 मैच घोषित किए गए हैं। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स का कोई भी मैच जयपुर के SMS स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के तीनों मैच दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी (असम) में खेले जाएंगे। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों से भिड़ेगी। …. यह खबर भी पढ़ें… IPL के पहले फेज में जयपुर में कोई मैच नहीं:राजस्थान रॉयल्स 3 मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी; रोहित-धोनी और कोहली को नहीं देख पाएंगे फैंस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में 20 मुकाबलों की जानकारी साझा की गई है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 3 मैच घोषित किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *