‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी’:औरंगाबाद पहुंचे मनोज तिवारी का दावा, बोले- देश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी की कोई कमी नहीं

‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी’:औरंगाबाद पहुंचे मनोज तिवारी का दावा, बोले- देश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी की कोई कमी नहीं

‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा सरकार बनाएगी। असम में पार्टी पहले से मजबूत स्थिति में है और जीत तय है। केरल में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन है और इस बार गठबंधन सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही केरल में भी भाजपा की जीत निश्चित है।’ भाजपा के सांसद और भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने ये बातें मंगलवार को औरंगाबाद में कही। मनोज तिवारी पोइवां गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने शहर में रोड शो भी किया। इस दौरान खुले जीप में सवार होकर औरंगाबाद शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए पोइवां गांव पहुंचे। औरंगाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और भरोसा जीतने का काम कर रही है। देश में नक्सलियों का हो चुका है सफाया मनोज तिवारी ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद का लगभग समापन हो चुका है, हालांकि इस लड़ाई में देश को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि करीब 20 हजार निर्दोष लोगों की जान गई, जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया और उसी दिशा में लगातार काम किया गया। सुरक्षा बलों के अभियानों के चलते लगभग 4500 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, जिन्हें पुनर्वास योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज तिवारी ने बताया कि करीब 2000 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। देश में सत्ता का रास्ता बंदूक से नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र से होकर गुजरता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग समझाने के बाद भी हिंसा पर उतरे और पुलिस पर हमला किया, उन्हें सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो लोग अब भी भटके हुए हैं, वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में आएं। सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान ईमानदारी से किया जाएगा। जल्द होगा बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और 10–11 तारीख तक फैसला सामने आ सकता है। उन्होंने बताया कि एनडीए में सभी निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए उन्हें “विकास पुरुष” बताया और कहा कि उन्होंने बिहार को कठिन परिस्थितियों से निकालकर सकारात्मक दिशा दी। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी को यादगार बताया तथा कहा कि नीतीश आज भी उनके नेता हैं। देश में नहीं है पेट्रोलियम उत्पादों की कमी पेट्रोलियम उत्पादों की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों से ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि भले ही भविष्य के संकट का अंदाजा नहीं था, लेकिन सोलर एनर्जी और बिजली आधारित सिस्टम पर ध्यान देने का फायदा आज देश को मिल रहा है।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज भारतीय रेलवे लगभग पूरी तरह बिजली पर आधारित हो चुकी है। यदि ट्रेनें अभी भी डीजल और पेट्रोल पर निर्भर होतीं, तो हालात काफी मुश्किल हो सकते थे। उन्होंने दावा किया कि देश में कहीं भी ट्रेन या हवाई सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं और न ही रसोई गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। मनोज तिवारी ने कहा कि जिन लोगों को गैस की समस्या हो रही है, संभवतः उनके पास कनेक्शन नहीं है या वे पहले की तरह सीधे खरीदने के आदी रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में डीजल, पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कम खर्चे में लोगों के सपनों को पूरा करती है वास्तु विहार औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने वास्तु विहार की नई आवासीय परियोजना का भूमि पूजन किया। यह कंपनी का 177वां प्रोजेक्ट और औरंगाबाद का चौथा फेज बताया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वास्तु विहार केवल व्यापार नहीं, बल्कि लोगों के सपनों को पूरा करने का एक माध्यम है। उन्होंने बताया कि जहां अन्य कंपनियां 40 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने की सोचती हैं, वहीं वास्तु विहार मात्र 5 से 6 प्रतिशत लाभ पर काम करती है। इसी कारण यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है और अब तक लगभग 142 प्रोजेक्ट पूरे कर लोगों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि कई अन्य निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आमतौर पर 3 से 4 वर्ष का समय लगता है और कंपनी समय पर काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मनोज तिवारी ने कहा कि वास्तु विहार का उद्देश्य कम लागत में लोगों को अपना घर उपलब्ध कराना है। आज सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जिनका खुद का घर पाने का सपना इसी योजना के जरिए पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी ऐसे स्थानों का चयन करती है, जहां शांत वातावरण हो और शहर से थोड़ी दूरी पर हो, जिससे कम कीमत में बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा सके। उनका मानना है कि जहां वास्तु विहार बसता है, वहां धीरे-धीरे शहर खुद विकसित हो जाता है। मनोज तिवारी ने भोजपुरी गानों पर दी प्रस्तुति भूमि पूजन के उपरांत कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग में रंग गया। सांसद मनोज तिवारी ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर शहरवासियों को पूरी तरह आनंदित और रोमांचित कर दिया। उन्होंने भक्ति गीतों से लेकर छठ गीत और “हां हम बिहारी हैं” जैसे चर्चित गीत गाए, जिनकी गूंज पूरे परिसर में सुनाई दी।इसके साथ ही “बगल वाली जान मारेली जैसे गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। इस दौरान उन्होंने पुलिकर्मियों के सम्मान में भी कई गीत गए। उनके साथ स्थानीय कलाकार अंकित चन्द्रवंशी और वाराणसी से आये कलाकार रानी पांडेय ने भी कई गीत गाकर लोगों को झूमाया।इस दौरान कलाकारों के द्वारा बेहतर नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।मनोज तिवारी ने इस दौरान बिहारी अंदाज में गमछा घूमाते हुए कहां हां हम बिहारी हैं जी, इसके बाद दर्शक भी गमछा घुमा कर कहने लगे हां हम बिहारी हैं जी। ‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा सरकार बनाएगी। असम में पार्टी पहले से मजबूत स्थिति में है और जीत तय है। केरल में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन है और इस बार गठबंधन सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही केरल में भी भाजपा की जीत निश्चित है।’ भाजपा के सांसद और भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने ये बातें मंगलवार को औरंगाबाद में कही। मनोज तिवारी पोइवां गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने शहर में रोड शो भी किया। इस दौरान खुले जीप में सवार होकर औरंगाबाद शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए पोइवां गांव पहुंचे। औरंगाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और भरोसा जीतने का काम कर रही है। देश में नक्सलियों का हो चुका है सफाया मनोज तिवारी ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद का लगभग समापन हो चुका है, हालांकि इस लड़ाई में देश को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि करीब 20 हजार निर्दोष लोगों की जान गई, जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया और उसी दिशा में लगातार काम किया गया। सुरक्षा बलों के अभियानों के चलते लगभग 4500 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, जिन्हें पुनर्वास योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज तिवारी ने बताया कि करीब 2000 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। देश में सत्ता का रास्ता बंदूक से नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र से होकर गुजरता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग समझाने के बाद भी हिंसा पर उतरे और पुलिस पर हमला किया, उन्हें सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो लोग अब भी भटके हुए हैं, वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में आएं। सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान ईमानदारी से किया जाएगा। जल्द होगा बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और 10–11 तारीख तक फैसला सामने आ सकता है। उन्होंने बताया कि एनडीए में सभी निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए उन्हें “विकास पुरुष” बताया और कहा कि उन्होंने बिहार को कठिन परिस्थितियों से निकालकर सकारात्मक दिशा दी। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी को यादगार बताया तथा कहा कि नीतीश आज भी उनके नेता हैं। देश में नहीं है पेट्रोलियम उत्पादों की कमी पेट्रोलियम उत्पादों की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों से ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि भले ही भविष्य के संकट का अंदाजा नहीं था, लेकिन सोलर एनर्जी और बिजली आधारित सिस्टम पर ध्यान देने का फायदा आज देश को मिल रहा है।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज भारतीय रेलवे लगभग पूरी तरह बिजली पर आधारित हो चुकी है। यदि ट्रेनें अभी भी डीजल और पेट्रोल पर निर्भर होतीं, तो हालात काफी मुश्किल हो सकते थे। उन्होंने दावा किया कि देश में कहीं भी ट्रेन या हवाई सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं और न ही रसोई गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। मनोज तिवारी ने कहा कि जिन लोगों को गैस की समस्या हो रही है, संभवतः उनके पास कनेक्शन नहीं है या वे पहले की तरह सीधे खरीदने के आदी रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में डीजल, पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कम खर्चे में लोगों के सपनों को पूरा करती है वास्तु विहार औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने वास्तु विहार की नई आवासीय परियोजना का भूमि पूजन किया। यह कंपनी का 177वां प्रोजेक्ट और औरंगाबाद का चौथा फेज बताया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वास्तु विहार केवल व्यापार नहीं, बल्कि लोगों के सपनों को पूरा करने का एक माध्यम है। उन्होंने बताया कि जहां अन्य कंपनियां 40 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने की सोचती हैं, वहीं वास्तु विहार मात्र 5 से 6 प्रतिशत लाभ पर काम करती है। इसी कारण यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है और अब तक लगभग 142 प्रोजेक्ट पूरे कर लोगों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि कई अन्य निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आमतौर पर 3 से 4 वर्ष का समय लगता है और कंपनी समय पर काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मनोज तिवारी ने कहा कि वास्तु विहार का उद्देश्य कम लागत में लोगों को अपना घर उपलब्ध कराना है। आज सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जिनका खुद का घर पाने का सपना इसी योजना के जरिए पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी ऐसे स्थानों का चयन करती है, जहां शांत वातावरण हो और शहर से थोड़ी दूरी पर हो, जिससे कम कीमत में बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा सके। उनका मानना है कि जहां वास्तु विहार बसता है, वहां धीरे-धीरे शहर खुद विकसित हो जाता है। मनोज तिवारी ने भोजपुरी गानों पर दी प्रस्तुति भूमि पूजन के उपरांत कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग में रंग गया। सांसद मनोज तिवारी ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर शहरवासियों को पूरी तरह आनंदित और रोमांचित कर दिया। उन्होंने भक्ति गीतों से लेकर छठ गीत और “हां हम बिहारी हैं” जैसे चर्चित गीत गाए, जिनकी गूंज पूरे परिसर में सुनाई दी।इसके साथ ही “बगल वाली जान मारेली जैसे गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। इस दौरान उन्होंने पुलिकर्मियों के सम्मान में भी कई गीत गए। उनके साथ स्थानीय कलाकार अंकित चन्द्रवंशी और वाराणसी से आये कलाकार रानी पांडेय ने भी कई गीत गाकर लोगों को झूमाया।इस दौरान कलाकारों के द्वारा बेहतर नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।मनोज तिवारी ने इस दौरान बिहारी अंदाज में गमछा घूमाते हुए कहां हां हम बिहारी हैं जी, इसके बाद दर्शक भी गमछा घुमा कर कहने लगे हां हम बिहारी हैं जी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *