मरदह के सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत:ढोढ़ावीर गांव के पास बाइक खंभे से टकराई, सिर में लगी गंभीर चोट

मरदह के सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत:ढोढ़ावीर गांव के पास बाइक खंभे से टकराई, सिर में लगी गंभीर चोट

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान मुलायम सिंह यादव की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पलहीपुर-बद्धोपुर नहर मार्ग पर ढोढ़ावीर गांव के पास हुआ। उनकी बुलेट बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। नसरुद्दीनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मुलायम सिंह यादव पुत्र स्व. प्रहलाद यादव जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार रात बिरनो थाना क्षेत्र के चककपिल गांव स्थित अपने घर से लौट रहे थे। ढोढ़ावीर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय गाजीपुर रेफर कर दिया। गाजीपुर में इलाज के दौरान देर रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही हजारों लोग शोक संवेदना व्यक्त करने और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू, ग्राम प्रधान सीताराम यादव और अनिल यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *