T20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह चोटिल हुआ ये मैच विनर, KKR को लगा करोड़ों का झटका, नहीं खेलेगा IPL!

T20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह चोटिल हुआ ये मैच विनर, KKR को लगा करोड़ों का झटका, नहीं खेलेगा IPL!

Matheesha Pathirana to miss rest of T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचते ही श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका से रिपोर्ट आ रही है कि मथीशा पथिराना टूर्नामेंट के बाकी मैच नहीं खेलेंगे। इतना ही नहीं उनके IPL 2026 में खेलने पर भी प्रश्‍नचिन्‍ह लग गया है। 

Matheesha Pathirana to miss rest of T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचते ही श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद स्‍टार पेसर मथीशा पथिराना ओवर बीच में छोड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। अब श्रीलंका से रिपोर्ट आ रही है कि पथिराना चोट की वजह से कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे। इतना ही नहीं वह आईपीएल 2026 से भी बाहर हो सकते हैं। इससे कोलकाता नाईट राईडर्स को भी करोड़ों का झटका लग सकता है।

पथीराना T20 वर्ल्ड कप से बाहर

एक श्रीलंकाई पत्रकार के मुताबिक, श्रीलंका बोर्ड पथिराना की स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, लेकिन ये पेसर कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रह सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिनुरा फर्नांडो या दिलशान मधुशंका T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम में उनकी जगह ले सकते हैं।

बुधवार को रिप्लेसमेंट की तलाश की जाएगी। आईसीसी टेक्निकल कमेटी को मामले पर विचार करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट की रिक्वेस्ट को मंज़ूरी देनी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दूसरे ऑप्शन में नुवान तुषारा और मिलन रथनायके शामिल हैं।

केकेआर को भी झटका

पथिराना की चोट न सिर्फ श्रीलंका के लिए, बल्कि उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी एक झटका है। केकेआर ने आईपीएल की नीलामी में सीएसके के पेसर को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने और हर्षित राणा के आईपीएल 2026 का कुछ हिस्सा मिस करने के साथ श्रीलंकाई पेसर की चोट केकेआर के लिए सबसे नया झटका है। पथिराना की चोटों की हिस्ट्री और उनके ठीक होने के समय को देखते हुए उन्हें एक्शन में लौटने में 3 हफ्ते से भी ज्‍यादा समय लग सकता है।

दर्द से कराहते हुए छोड़ दिया मैदान

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच का अपना पहला ओवर फेंकते हुए पथिराना चौथी गेंद फेंकते ही जमीन पर गिर गए थे। उन्‍होंने दर्द से कराहते हुए अपना बायां पैर पकड़ लिया। कमेंटेटर्स ने कहा कि पथिराना की हैमस्ट्रिंग में चोट लग सकती है। फिजियो दौड़कर उनकी देखभाल करने आए, लेकिन यह साफ था कि पथिराना आगे नहीं खेल पाएंगे। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और तीसरे ओवर की बाकी 2 गेंदें दासुन शनाका ने फेंकी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *