Aditya Dhar Dhurandhar Title Rights: आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ और उसकी सीक्वल ‘धुरंधर 2‘ (Dhurandhar 2) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बता ये फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स भी इसकी खूब सराहना कर रहे हैं। खासकर रणवीर सिंह के एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के नाम ‘धुरंधर’ के पीछे एक खास कहानी छिपी हुई है? तो आईए जाने इसके ‘धुरंधर’ की नाम के पीछे का राज…
टूटी हुई विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास
‘धुरंधर’ टाइटल दिवंगत एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के पास था। फिल्म के मेकर्स ने सतीश कौशिक की याद में ये नाम चुना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त (क्रेडिट) करने के लिए फिल्म के लास्ट में उनकी पत्नी शशि कौशिक को विशेष श्रृद्धांजलि दी गई है। इस तरह टूटी हुई विरासत को आगे बढ़ाने का एक सुंदर प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं, पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद फेमस एक्टर अनुपम खेर ने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी उपलब्धि बताया था। इसके बाद उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के काम की सराहना की और रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना के शानदार एक्टिंग को भी अपनी तारीफों के पुल बांधे थे।
‘धुरंधर’ फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे भारी सफलता मिली थी, जिसने लगभग 1300 से 1400 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तो वहीं, अब आते ही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 3 दिनों के अंदर 500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
सतीश कौशिक को दिया सम्मान फिल्म को और भी खास बनाता है
बता दें, इसकी कामयाबी ये बताती है कि ये फिल्म न केवल दर्शकों में लोकप्रिय है, बल्कि भारतीय सिनेमा की नई ऊंचाइयों को छू रही है। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की इस नई कड़ी को फैंस बेहद उत्साह से देख रहे हैं और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और भी बढ़ने के आसार है। बता दें, फिल्म के टाइटल के पीछे की ये कहानी और मेकर्स का सतीश कौशिक को दिया गया सम्मान इसे और भी खास बनाता है।



One Of The Coldest Scene In Recent Time
