आगरा रेल मंडल ने अर्जुन नगर स्थित रेलवे फाटक को तीन दिन बंद करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार बारह खम्भा फाटक सं.- 75A पर मरम्मत कार्य होना है। जिसकी वजह से यहां से पुर्ण रूप से यातायात बंद रहेगा। इसके लिए रेलवे ने खेद जताया है। और लोगों से मरम्मत कार्य होने तक फाटक सं.-75A से गुजरने वाले वाहनों को खेरिया पुल –ईदगाह –छऊआ नगला मार्ग से हो कर ले जाने की अपील की है। आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। बताया है कि कार्य रेल सुरक्षा को देखते हुए जरूरी है। इसे गेट को बंद किए बिना कार्य नहीं किया जा सकता है। ये कार्य 18 नवंबर से सुबह 6 बजे से शुरू होगा। जो 20 नवंबर तक रात 8 बजे तक चलेंगा। यहां से बड़े और छोटे वाहन बड़ी संख्या में निकलते है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक रास्तों को अपनाने के लिए कहा है। जिससे रेलवे का कार्य और यातायात भी बाधित न हो। और लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके।


