आशा भोसले और लता मंगेशकर के खटास भरे रिश्ते पर बनी थी ये फिल्म, दोनों बहनों में दिखी थी दुश्मनी

आशा भोसले और लता मंगेशकर के खटास भरे रिश्ते पर बनी थी ये फिल्म, दोनों बहनों में दिखी थी दुश्मनी

Asha Bhosle-Lata Mangeshkar Movie: हिंदी सिनेमा की चमकती हुई एवरग्रीन सितारा आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही। 92 साल की उम्र में ही अपनी बड़ी बहन की ही तरह आशा भोसले ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि लता मंगेशकर के साथ उनका रिश्ता हमेशा प्यार भरा ही रहा है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों बहनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। ऐसा कहा जाने लगा था कि दोनों बहनें एक दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करती हैं। ठीक इसी दौरान एक ऐसी फिल्म बनी जिसमें दो बहनों के उतार-चढ़ाव और जलन भरे रिश्ते को दिखाया गया। कहा जाता है कि ये फिल्म लता दीदी और आशा ताई की ही असली जिदंगी पर बनी थी। आखिर किस फिल्म की बात कर रहे हैं हम, चलिए जानते हैं।

साल 1998 में आई फिल्म साज (Asha Bhosle-Lata Mangeshkar Movie)

साल 1998 में आई साज वो फिल्म थी, जिसने रिलीज होते ही संगीत जगत की दो महान हस्तियों लता मंगेशकर और आशा भोसले के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर तेज कर दिया था।

निर्देशक साई की इस फिल्म में दो बहनों की कहानी दिखाई गई थी, जो संघर्ष के दौर से गुजरते हुए संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। फिल्म में शबाना आजमी और अरुणा इरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। दर्शकों को कहानी इतनी वास्तविक लगी कि इसे मंगेशकर बहनों की जिंदगी से जोड़कर देखा जाने लगा।

कैसी थी फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से थी कि दो बहनें अपने पिता के निधन के बाद अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आती हैं और अपना जीवन पूरी तरह से संगीत को ही अर्पित कर देती हैं। असल में लता और आशा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब पिता का निधन हुआ था तो लता मंगेशकर के साथ मिलकर आशा भोसले ने परिवार की जिम्मेदारी उठाई थी। दोनों बहनों ने कम उम्र में ही संगीत को अपना सबकुछ दे दिया था।

फिल्म की कहानी को रखा गया थोड़ा अलग

हालांकि फिल्म की कहानी पूरी तरह से लता और आशा ताई के रिश्ते पर नहीं थी। फिल्म की कहानी को नाटकीय मोड़ देने के लिए दोनों बहनों के बीच जबरदस्त दुश्मनी और कॉम्पिटिशन दिखाया गया था लेकिन असल में ऐसा नहीं था। ना तो कभी लता दीदी ने और ना ही कभी आशा ताई ने दोनों बहनों में कभी भी खटास भरे रिश्ते की पुष्टि की है। हां एक वक्त पर जब आशा भोसले 16 साल की उम्र में शादी करने के लिए अपनी बहन लता से बगावत जरूर कर बैठी थीं और उन्होंने घर भी छोड़ दिया था लेकिन उसके कुछ समय बाद ही फिर से दोनों बहनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *