बिहार इलेक्शन में इस भोजपुरी सुपरस्टार ने उड़ाया गर्दा, बड़े-बड़े मठाधीश हुए धराशायी

बिहार इलेक्शन में इस भोजपुरी सुपरस्टार ने उड़ाया गर्दा, बड़े-बड़े मठाधीश हुए धराशायी

Bihar Election Result 2025: भोजपुरी के पावर स्टार और भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह (BJP Star Campaigner Pawan Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है- बिहार इलेक्शन के दौरान, उनकी दमदार कैम्पेनिंग। एक्टर-सिंगर ने जिस भी विधानसभा में NDA के लिए प्रचार किया- विपक्ष का पसीना छूट गया, उनकी रातों की नींद उड़ गई। यही कारण है कि आज 14 नवंबर, जनगणना के दिन अपोजिट पार्टी की (Bihar Election Results 2025) हालत पस्त है। चलिए अब आपको बताते हैं, उन्होंने किस विधानसभा में प्रचार किया और जीत मिली।

जिन सीटों पर किया प्रचार, वहां विपक्षी हुए पानी-पानी

  1. पिपरा विधानसभा सीट (Pipra Vidhan Sabha Chunav Results)

आज से ठीक 7 दिन पहले पवन सिंह (Pawan Singh) हेलीकॉप्टर से पिपरा विधानसभा पहुंचे थे, जहां उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान, उन्होंने मंच के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी श्याम बाबू प्रसाद यादव (Shyam Babu Prasad Yadav) के लिए वोट मांगे थे। जिसका असर आज साफतौर पर देखने को मिला। श्याम बाबू प्रसाद यादव बड़े अंतर से जीत गए, उन्हें कुल 112422 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे- CPI(M) प्रत्याशी राज मंगल प्रसाद (Rajmangal Prasad), जिन्हे कुल 99897 वोट मिले।

  1. हरसिद्धि (एससी) विधानसभा सी (Harsidhi (SC) Vidhan Sabha)

हरसिद्धि (एससी) विधानसभा से चुनावी नतीजे आते ही माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। BJP उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें 99,580 वोट मिले और उन्होंने RJD प्रत्याशी राजेंद्र कुमार को 8,659 मतों से मात दे दी।

दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर चुनावी माहौल तब और गरमाया, जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह गले में बीजेपी का गमछा डाले हेलीकॉप्टर से प्रचार करने पहुंचे थे। उनके आगमन से भीड़ उमड़ पड़ी थी और सीट पर माहौल पूरी तरह स्टार कवरेज मोड में चला गया था। अब नतीजा आया है, हरसिद्धि में कमल खिल उठा है।

  1. जगदीशपुर विधानसभा सीट (Jagdishpur Vidhan Sabha Chunav)

जगदीशपुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी श्री भगवान सिंह कुशवाहा (Sri bhagwan Singh Kushwaha) सबसे आगे हैं। अब तक, उन्हें कुल 92619 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी प्रत्याशी किशोर कुणाल (Kishore Kunal) 74465 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें, इस सीट के लिए पवन सिंह ने लोगों से हाथ जोड़-जोड़ के वोट मांगे थे। शायद इसी वजह से NDA को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

  1. ब्रह्मपुर विधानसभा सीट (Brahampur Vidhan Sabha)

ब्रह्मपुर विधानसभा में प्रचार के लिए पवन सिंह गए थे। NDA ने हुलास पांडे को चुनावी मैदान में उतारा था। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस सीट से RJD प्रत्याशी शंभू नाथ यादव (Shambhu Nath Yadav) 84666 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, NDA प्रत्याशी हुलास पांडे (Hulas Pande) 83637 मतों के साथ दूसरे नंबर पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस सीट पर पवन सिंह के प्रचार का असर देखने को मिल रहा है।

  1. अगियांव विधानसभा सीट (Agiaon Vidhan Sabha Chunav)

अगियांव विधानसभा में वोटों की गिनती रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। यहां मुकाबला इतना कांटे का है कि हर राउंड के साथ हवा का रुख बदलता दिख रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक CPI(ML)(L) के शिव प्रकाश रंजन ने 68,148 वोट जुटाकर मामूली बढ़त बना ली है। वहीं BJP के महेश पासवान सिर्फ 68,871 वोट पर अटके हुए हैं और बेहद करीब से पीछा कर रहे हैं। फासला इतना कम है कि जीत किसके झोली में जाएगी, यह आखिरी राउंड तक कोई भी नहीं कह सकता।
सिंगर पवन सिंह ने भाजपा कैंडिडेट के लिए दो घंटे तक हौसला अफजाई किया था। स्टेज पर बिहारी अंदाज में पगड़ी भी बांधी थी। देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *