Iran Israel War: अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के चलते इन जगहों में फंसे भारतीयों के लगतार वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसके चलते भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित है। हमले के बाद से वहां फंसे भारतीयों के परिवार भी परेशान हो रहे हैं। बीती रात बॉलीवुड एक्टर और मॉडल सोनल चौहान ने दुबई में फंसे होने और वहां से निकलने के लिए पीएम मोदी से उनकी मदद करने के लिए गुजारिश की है। इसी बीच अब एक्टर केआरके भी अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं।
केआरके का परिवार भी दुबई में (KRK Family in Dubai)
मशहूर फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पत्नी, बेटी और बेटे की फोटो शेयर की है। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, रमजान के कारण मेरी वाइफ और बच्चे दुबई में हैं। भगवान उन्हें सलामत रखे। इस पोस्ट पर नेटिजन्स के रिएक्शन रा रहे हैं।
जानिए कौन हैं केआरके की पत्नी

फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, कमाल आर खान की वाइफ का नाम अनीता कुमार हैं, जो शादी के बाद से आयशा कमाल खान के नाम से जानी जाती हैं। बता दें कि लगभग 4 साल पहले अप्रैल 2022 में केआरके ने पब्लिक्ली अपनी वाइफ अनीता के बारे में बात की थी। उस दौरान कमाल खान ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि कई लोग मेरी वाइफ के बारे में मुझसे पूछते हैं। मेरी पत्नी मंबुई के बांद्रा में पली बढ़ी हैं। उनका नाम अनीता कुमार है. मेरे बच्चे हाइयर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी में सिर्फ उनकी वजह से गए हैं क्योंकि वह भी बहुत पढ़ी-लिखी हैं। इसलिए वह बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 घंटे उनके पीछे पड़ी रहती हैं।” जानकारी के लिए बता दें कि कमाल आर खान के बच्चों का नाम फैसल कमाल खान और बेटी का नाम फराह कमाल खान है।
केआरके की पोस्ट पर लोग कर रहे हैं कमेंट्स

केआरके की पोस्ट सामने आने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनके परिवार की सलामती की दुआ मांग रहा है तो कोई बोल रहा है कि उनको अकेला क्यों जाने दिया।
वहीं, एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया पर फैमिली की फोटोज शेयर नहीं करनी चाहिए।


