भास्कर न्यूज|गुमला नगरपालिका (आम) निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिले में पोलिंग पार्टी पी1, पी2 एवं पी3 का तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सूचना भवन सभागार एवं प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं व प्रशिक्षण की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। प्रशिक्षण के दौरान डीसी ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित कर्मियों से प्रश्न पूछे व उनकी तैयारी का आकलन किया। उन्होंने मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, मतपत्र वितरण, गोपनीयता बनाए रखने की व्यवस्था, मतपेटी सीलिंग की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान प्रारंभ व समाप्ति की विधि तथा विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। डीसी ने निर्देश दिया कि मतदान से जुड़े सभी नियमों व दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझें व मतदान दिवस से पूर्व सभी प्रक्रियाओं का पुनरावलोकन कर लें। आवश्यक चेकलिस्ट तैयार रखने व प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक संपादित करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि नगर निकाय चुनाव पूर्णतः सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहें। भास्कर न्यूज|गुमला नगरपालिका (आम) निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिले में पोलिंग पार्टी पी1, पी2 एवं पी3 का तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सूचना भवन सभागार एवं प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं व प्रशिक्षण की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। प्रशिक्षण के दौरान डीसी ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित कर्मियों से प्रश्न पूछे व उनकी तैयारी का आकलन किया। उन्होंने मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, मतपत्र वितरण, गोपनीयता बनाए रखने की व्यवस्था, मतपेटी सीलिंग की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान प्रारंभ व समाप्ति की विधि तथा विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। डीसी ने निर्देश दिया कि मतदान से जुड़े सभी नियमों व दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझें व मतदान दिवस से पूर्व सभी प्रक्रियाओं का पुनरावलोकन कर लें। आवश्यक चेकलिस्ट तैयार रखने व प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक संपादित करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि नगर निकाय चुनाव पूर्णतः सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहें।


