नवादा में चैती छठ:संध्या अर्घ्य के साथ तीसरा दिन संपन्न, घाटों पर उमड़ी भीड़, चेंजिंग रूम-लाइटिंग की व्यवस्था, कड़ी सुरक्षा तैनाती

नवादा में चैती छठ:संध्या अर्घ्य के साथ तीसरा दिन संपन्न, घाटों पर उमड़ी भीड़, चेंजिंग रूम-लाइटिंग की व्यवस्था, कड़ी सुरक्षा तैनाती

नवादा जिले में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रविवार को नहाय-खाय से शुरू हुए इस चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन मंगलवार को संध्या अर्घ्य के साथ हुआ। इस दौरान बाजार क्षेत्रों और गांवों में ‘जय छठी मैया’ के गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर व्रतियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। छठ से जुड़ी तस्वीरें.. चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई
पर्व के दौरान छठ पूजा की व्यवस्था का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। नगर पंचायत के अंतर्गत सभी आठ छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए नहाने के बाद कपड़े बदलने हेतु चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। शाम के समय अंधेरे से निपटने के लिए छठ घाटों के अलावा रास्तों को रोशनी एवं रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्घ्य के समय मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। एसडीओ अमित अनुराग, एडीपीओ हुलास कुमार और थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष सिपाही विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा में मुस्तैद दिखे। सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भी आह्वान
छठ घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच एक पार्षद ने छठ महापर्व को सामाजिक समरसता, अनुशासन और लोकआस्था का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सूर्य उपासना से जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि का संचार होता है। पार्षद ने छठ महापर्व की पवित्रता, स्वच्छता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भी आह्वान किया। नवादा जिले में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रविवार को नहाय-खाय से शुरू हुए इस चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन मंगलवार को संध्या अर्घ्य के साथ हुआ। इस दौरान बाजार क्षेत्रों और गांवों में ‘जय छठी मैया’ के गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर व्रतियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। छठ से जुड़ी तस्वीरें.. चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई
पर्व के दौरान छठ पूजा की व्यवस्था का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। नगर पंचायत के अंतर्गत सभी आठ छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए नहाने के बाद कपड़े बदलने हेतु चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। शाम के समय अंधेरे से निपटने के लिए छठ घाटों के अलावा रास्तों को रोशनी एवं रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्घ्य के समय मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। एसडीओ अमित अनुराग, एडीपीओ हुलास कुमार और थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष सिपाही विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा में मुस्तैद दिखे। सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भी आह्वान
छठ घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच एक पार्षद ने छठ महापर्व को सामाजिक समरसता, अनुशासन और लोकआस्था का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सूर्य उपासना से जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि का संचार होता है। पार्षद ने छठ महापर्व की पवित्रता, स्वच्छता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भी आह्वान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *