खैरथल महाविद्यालय में एनएसएस का तीसरा शिविर:छात्राओं को पॉक्सो कानून पर दी जानकारी, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

खैरथल महाविद्यालय में एनएसएस का तीसरा शिविर:छात्राओं को पॉक्सो कानून पर दी जानकारी, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का तीसरा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को पॉक्सो कानून और करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ हुआ, जिसके बाद स्वयंसेवकों को योगा व जुंबा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया संदेश शिविर में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक श्रमदान किया। उन्होंने पेड़-पौधों की देखभाल की और सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद महिला नीति और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में एक विचार सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरपीएस और ततारपुर थानाप्रभारी नेहा तथा ग्राम पंचायत बामनवास की सरपंच बबीता कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। थानाधिकारी ने पॉक्सो कानून की दी जानकारी थानाधिकारी नेहा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पॉक्सो कानून की विस्तृत जानकारी दी, छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही, प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की प्रक्रिया भी समझाई। सरपंच बबीता कंवर ने ग्राम प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं। सांस्कृतिक सत्र में छात्रा नीरू ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। रजनदीप, नेहा, कुशाल, यशमी, शालू, मनीषा सहित अन्य विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण विषय पर कविताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं को वोटिंग के प्रति दिलाई शिपथ कार्यक्रम के अंत में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. सरस्वती मीणा, डॉ. राहुल वर्मा सहित स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, मनोज गुप्ता, सौम्या बारेठ और प्रभुदयाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक कुमार ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *