गोपालगंज के सुप्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की मुकुट ज्वेलरी की चोरी मामले में शामिल तीसरे अभियुक्त को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर ली है। पुलिस सूत्रों के मानें तो पुलिस की टीम ने तीसरे अभियुक्त को कर्नाटक व केरल के बॉर्डर से उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी को पुलिस की टीम कर्नाटक व केरल के बॉर्डर से लेकर गोपालगंज के लिए रवाना हो गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दे रही दबिश फिलहाल पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि थावे मां के जेवर कहां छुपाए गए हैं। उसके बताए गए संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार छापेमारी करने के साथ ही जेवरों को बरामद करने के लिए दबिश दे रही है। जख्मी बदमाश इज्मामूल से मिले अहम सुराग की जांच पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह हाफ एनकाउंटर में जख्मी हुए बदमाश इज्मामूल से पूछताछ के दौरान मिले अहम सुराग के बाद पुलिस की टीम इस कांड में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर रही थी। इसी क्रम में तीसरे अभियुक्त के बारे में पुलिस को इनपुट में मिला। जिसके आधार पर रेड डाली गई तो तीसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता बताने से परहेज कर रही है। छापामारी कर कई चोरी का समान किया बरामद बता दें कि दुर्गा मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व में गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव के देवानंद राय का बेटा दीपक राय को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शनिवार को हाफ एनकाउंटर के बाद पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के दूसरे अभियुक्त की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि चौथे फरार अभियुक्त अरार स्थित बहोरा टोला गांव निवासी शरीफ आलम के घर रविवार को छापामारी कर कई चोरी का समान बरामद किया। गोपालगंज के सुप्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की मुकुट ज्वेलरी की चोरी मामले में शामिल तीसरे अभियुक्त को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर ली है। पुलिस सूत्रों के मानें तो पुलिस की टीम ने तीसरे अभियुक्त को कर्नाटक व केरल के बॉर्डर से उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी को पुलिस की टीम कर्नाटक व केरल के बॉर्डर से लेकर गोपालगंज के लिए रवाना हो गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दे रही दबिश फिलहाल पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि थावे मां के जेवर कहां छुपाए गए हैं। उसके बताए गए संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार छापेमारी करने के साथ ही जेवरों को बरामद करने के लिए दबिश दे रही है। जख्मी बदमाश इज्मामूल से मिले अहम सुराग की जांच पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह हाफ एनकाउंटर में जख्मी हुए बदमाश इज्मामूल से पूछताछ के दौरान मिले अहम सुराग के बाद पुलिस की टीम इस कांड में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर रही थी। इसी क्रम में तीसरे अभियुक्त के बारे में पुलिस को इनपुट में मिला। जिसके आधार पर रेड डाली गई तो तीसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता बताने से परहेज कर रही है। छापामारी कर कई चोरी का समान किया बरामद बता दें कि दुर्गा मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व में गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव के देवानंद राय का बेटा दीपक राय को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शनिवार को हाफ एनकाउंटर के बाद पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के दूसरे अभियुक्त की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि चौथे फरार अभियुक्त अरार स्थित बहोरा टोला गांव निवासी शरीफ आलम के घर रविवार को छापामारी कर कई चोरी का समान बरामद किया।


