औरंगाबाद में एक घर से चोरी हुई है। शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मामला हसपुरा थाना क्षेत्र का है। हसपुरा प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत जमाल बिगहा गांव में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी शिक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि घर में भाभी रहती थी। जबकि, मैं अपने परिवार के साथ हसपुरा में रहता हूं। पिछले दिनों मेरे भतीजा का निधन हो गया था। इसके बाद मेरी भाभी दाउदनगर में रहने लगी। मैं रोजाना हसपुरा से रात में सोने अपने पैतृक गांव जमाल बिगहा जाता है। लेकिन लगन के कारण शुक्रवार को गांव नहीं पहुंच सका। सुनसान का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को रिश्तेदार शादी का कार्ड देने पहुंचे, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मिथलेश कुमार गांव पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सात कमरों के ताले तोड़े गए थे और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कुल 18 कमरों वाले इस मकान में चोरों ने केवल उन्हीं सात कमरों को निशाना बनाया, जहां कीमती सामान रखा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों को घर की बनावट और सामान की जानकारी पहले से थी। पीड़ित के अनुसार, तीन गोदरेज अलमारी और करीब दस बक्सों का ताला तोड़कर सोने के झुमके, बाली, चेन सहित लगभग दो किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इसके अलावा दो दीवान में रखे कीमती बर्तन भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में एक साथ इतनी बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। औरंगाबाद में एक घर से चोरी हुई है। शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मामला हसपुरा थाना क्षेत्र का है। हसपुरा प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत जमाल बिगहा गांव में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी शिक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि घर में भाभी रहती थी। जबकि, मैं अपने परिवार के साथ हसपुरा में रहता हूं। पिछले दिनों मेरे भतीजा का निधन हो गया था। इसके बाद मेरी भाभी दाउदनगर में रहने लगी। मैं रोजाना हसपुरा से रात में सोने अपने पैतृक गांव जमाल बिगहा जाता है। लेकिन लगन के कारण शुक्रवार को गांव नहीं पहुंच सका। सुनसान का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को रिश्तेदार शादी का कार्ड देने पहुंचे, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मिथलेश कुमार गांव पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सात कमरों के ताले तोड़े गए थे और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कुल 18 कमरों वाले इस मकान में चोरों ने केवल उन्हीं सात कमरों को निशाना बनाया, जहां कीमती सामान रखा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों को घर की बनावट और सामान की जानकारी पहले से थी। पीड़ित के अनुसार, तीन गोदरेज अलमारी और करीब दस बक्सों का ताला तोड़कर सोने के झुमके, बाली, चेन सहित लगभग दो किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इसके अलावा दो दीवान में रखे कीमती बर्तन भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में एक साथ इतनी बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


