नवादा नगर थाना क्षेत्र के सरकारी आईटीआई के सामने स्थित एके मार्बल शोरूम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शोरूम से लगभग 30,000 रुपए कैश सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए। शोरूम के मालिक हंसराज ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। लोहे की चादर को उखाड़कर दुकान में घुसे चोरों ने दुकान में प्रवेश करने के लिए ऊपर से लोहे की चादर को उखाड़ा था। उन्होंने कैश काउंटर और अन्य काउंटरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का हार्ड डिस्क (DVR) भी अपने साथ ले गए। शोरूम में कुल 15 से 16 कैमरे लगे हुए थे। स्थानीय लोगों को या पूरी तरह शक लग रहा है कि कोई व्यक्ति जानता था कि उनकी दुकान भी काफी कैमरा लगा जिसके कारण सबसे पहले उसके द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद कैमरा भी लेकर चला गया है। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर चारों तरफ से एक-एक बिंदु पर गंभीरता से जांच करना शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन उन्होंने लिखित आवेदन देने के बाद कार्रवाई करने की भी बात कही है। फिलहाल नगर थाना प्रभारी के द्वारा कहा गया कि घटना कैसे घटी है, घटना का समय क्या है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। नवादा नगर थाना क्षेत्र के सरकारी आईटीआई के सामने स्थित एके मार्बल शोरूम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शोरूम से लगभग 30,000 रुपए कैश सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए। शोरूम के मालिक हंसराज ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। लोहे की चादर को उखाड़कर दुकान में घुसे चोरों ने दुकान में प्रवेश करने के लिए ऊपर से लोहे की चादर को उखाड़ा था। उन्होंने कैश काउंटर और अन्य काउंटरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का हार्ड डिस्क (DVR) भी अपने साथ ले गए। शोरूम में कुल 15 से 16 कैमरे लगे हुए थे। स्थानीय लोगों को या पूरी तरह शक लग रहा है कि कोई व्यक्ति जानता था कि उनकी दुकान भी काफी कैमरा लगा जिसके कारण सबसे पहले उसके द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद कैमरा भी लेकर चला गया है। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर चारों तरफ से एक-एक बिंदु पर गंभीरता से जांच करना शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन उन्होंने लिखित आवेदन देने के बाद कार्रवाई करने की भी बात कही है। फिलहाल नगर थाना प्रभारी के द्वारा कहा गया कि घटना कैसे घटी है, घटना का समय क्या है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।


