करनाल में मकान से लाखों गहने व नकदी चोरी:चोरों ने पहले फ्रीज में रखी मिठाई खाई फिर पी कोल्ड ड्रिंक बाद में दिया वारदात को अंजाम

करनाल में मकान से लाखों गहने व नकदी चोरी:चोरों ने पहले फ्रीज में रखी मिठाई खाई फिर पी कोल्ड ड्रिंक बाद में दिया वारदात को अंजाम

करनाल में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर ताले तोड़े और अंदर से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने चोरी से पहले घर में रखी फ्रीज की कोल्ड ड्रिंक पी, मिठाई खाई और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जब परिवार घर लौटा तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर लौटे तो टूटे मिले ताले, बिखरा था सामान
बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई भगवानदास की पत्नी का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसी वजह से पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था और घर बंद था। जब वे कल देर शाम को घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर घुसने पर अलमारी और कमरों का सामान बिखरा हुआ था, जिससे साफ हो गया कि चोरी हो चुकी है। 10-12 तोले आभूषण और हजारों की नकदी ले उड़े चोर
मनोज कुमार के अनुसार चोर घर से करीब 10-12 तोले सोने-चांदी के आभूषण और 10-12 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। घर में रखी कीमती वस्तुओं को खंगालने के साथ-साथ चोरों ने फ्रीज में रखी कोल्ड ड्रिंक पी और मिठाई भी खाई, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर काफी देर तक घर के अंदर रहे। करीब 15 लाख का नुकसान है। पहले से रेकी की आशंका
पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले दो दिन से वे लगातार अस्पताल आ-जा रहे थे। ऐसे में आशंका है कि किसी ने पहले से घर की रेकी की हो और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हो। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *