कटिहार मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एक डॉक्टर के आवासीय क्वार्टर की ग्रिल काटी और घर में घुस गए। इसके बाद अलमारियों और लॉकर को तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा लिए। यह घटना ईएनटी विभाग में कार्यरत डॉ. संजय कुमार मंडल के क्वार्टर में हुई। डॉ. मंडल ने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वे मूल रूप से डंडखोरा थाना क्षेत्र के भेलई गांव के निवासी हैं और मेडिकल कॉलेज परिसर के ब्लॉक-3 स्थित क्वार्टर संख्या-2 में रहते हैं। मकर संक्रांति पर घर गया था परिवार डॉ. संजय मंडल एवं उनकी पत्नी प्रीति कुमारी के अनुसार, वे मकर संक्रांति का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ घर गए हुए थे। जब वे वापस अपने क्वार्टर लौटे, तो उन्होंने लोहे की ग्रिल टूटी हुई पाई। अंदर दोनों कमरों में रखी अलमारियों के दरवाजे और लॉकर टूटे हुए थे, और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। डॉ. मंडल ने बताया कि चोरी हुए जेवरात उनकी शादी के उपहार थे। मामले की जांच कर रही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले कई महीनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े थे। 24 घंटे गार्ड की तैनाती के बावजूद चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार प्रशांत कुमार विश्वास ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात गार्ड भूपेंद्र कुमार सिंह की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटिहार मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एक डॉक्टर के आवासीय क्वार्टर की ग्रिल काटी और घर में घुस गए। इसके बाद अलमारियों और लॉकर को तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा लिए। यह घटना ईएनटी विभाग में कार्यरत डॉ. संजय कुमार मंडल के क्वार्टर में हुई। डॉ. मंडल ने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वे मूल रूप से डंडखोरा थाना क्षेत्र के भेलई गांव के निवासी हैं और मेडिकल कॉलेज परिसर के ब्लॉक-3 स्थित क्वार्टर संख्या-2 में रहते हैं। मकर संक्रांति पर घर गया था परिवार डॉ. संजय मंडल एवं उनकी पत्नी प्रीति कुमारी के अनुसार, वे मकर संक्रांति का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ घर गए हुए थे। जब वे वापस अपने क्वार्टर लौटे, तो उन्होंने लोहे की ग्रिल टूटी हुई पाई। अंदर दोनों कमरों में रखी अलमारियों के दरवाजे और लॉकर टूटे हुए थे, और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। डॉ. मंडल ने बताया कि चोरी हुए जेवरात उनकी शादी के उपहार थे। मामले की जांच कर रही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले कई महीनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े थे। 24 घंटे गार्ड की तैनाती के बावजूद चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार प्रशांत कुमार विश्वास ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात गार्ड भूपेंद्र कुमार सिंह की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


