किशनगंज| शहर के धरमगंज में एक घर का ताला तोड़ कर जेवरात के साथ लगभग ढ़ाई लाख के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। गुरुवार को जब धरमगंज निवासी केयरटेकर दीपक कुमार तांती घर आया तो उसे दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। केयरटेकर की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घर के मालिक दिल्ली में रहते है। दीपक घर के केयरटेकर के रूप में कार्य करता है। लेकिन गुरुवार को जब वह घर पहुंचा तो उसे दरवाजे पर जड़ा ताला टूटा मिला। घर के भीतर प्रवेश करने पर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी भी टूटी पड़ी थी। जबकि अलमीरा में रखा एक सोने का चेन, दो कान की बाली, एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई थी। किशनगंज| शहर के धरमगंज में एक घर का ताला तोड़ कर जेवरात के साथ लगभग ढ़ाई लाख के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। गुरुवार को जब धरमगंज निवासी केयरटेकर दीपक कुमार तांती घर आया तो उसे दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। केयरटेकर की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घर के मालिक दिल्ली में रहते है। दीपक घर के केयरटेकर के रूप में कार्य करता है। लेकिन गुरुवार को जब वह घर पहुंचा तो उसे दरवाजे पर जड़ा ताला टूटा मिला। घर के भीतर प्रवेश करने पर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी भी टूटी पड़ी थी। जबकि अलमीरा में रखा एक सोने का चेन, दो कान की बाली, एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई थी।


