दुकान से काजू, बादाम, परचून का चोरी ले गए चोर:दुकान की दीवार तोड़कर घुसे चोर, तीसरी बार दुकान में हुई चोरी

दुकान से काजू, बादाम, परचून का चोरी ले गए चोर:दुकान की दीवार तोड़कर घुसे चोर, तीसरी बार दुकान में हुई चोरी

डीग जिले के ब्रज नगर थाना इलाके में कुछ चोरों ने परचून की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। चोर दुकान से परचून का सामान, नकदी, गुटखा सहित सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान का मालिक दुकान खोलने के लिए आया तो, उसे घटना का पता लगा। काजू, बादाम चोरी कर ले गए चोर घटना कस्बे के जलेबी चौक की है। जहां रामजीलाल राधेश्याम नाम से एक परचून की दुकान है। दुकान के मालिक लवेश ने बताया कि चोर दुकान से पीछे की दीवार में होल कर दुकान में घुसे। चोर दुकान से परचून का सामान, ड्राई फ्रूट, गुटखे चोरी कर ले गए। दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है। अभी यह अंदाजा नहीं लगाया जा सका है कि चोर क्या-क्या सामान चोरी कर ले गए। दुकान में तीसरी बार चोरी परचून की दुकान में काफी सामान होता है। इसलिए अभी अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पहले भी चोरी हुई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया। तीसरी बार चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। दुकान को चेक करने के बाद चोरी हुए सामान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *