परिवार के सदस्य सो रहे थे घर से नकदी चुरा ले गए चोर

परिवार के सदस्य सो रहे थे घर से नकदी चुरा ले गए चोर

रामदेवरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक रहवासी घर में रखी नकदी और गहने लेकर चोर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। घटना मंगलवार रात पोकरण रोड पर माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे स्थित बस्ती में चतुराराम पुत्र मालाराम ओड के घर की है। इस संबंध में रामदेवरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो परिवार को संदूक और रुपयों से भरा गुल्लक अपनी जगह पर नहीं मिला। जिसके बाद परिवारजनों ने घर के आसपास तलाश शुरू की, तो घर के पीछे की गली में संदूक खुला हुआ मिला और उससे थोड़ी दूर गुल्लक भी टूटा हुआ पड़ा था। चोरों ने संदूक में रखे 35 तोला चांदी के आभूषण, एक सोने का आभूषण और गुल्लक में जमा करीब 30 से 35 हजार रुपए चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *