सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड संख्या 3 में शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे चोरों ने एक घर से नकदी और कीमती जेवरात की चोरी कर ली। वहीं शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित परिवार की पहचान राघोपुर के ही मौलाना अब्दुल हमीद और पत्नी तुलसुम खातून के रूप में हुई है। घटना के समय हमीद अपने ससुराल गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी तुलसुम खातून घर में अकेली थीं।
क्या क्या हुआ चोरी पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर रखे ट्रंक और बक्से को तोड़कर उसमें रखा सारा सामान बाहर निकाल दिया था। बाद में घर के पीछे बाड़ी में कपड़े और अन्य घरेलू सामान फेंका हुआ पाया गया। पीड़िता के अनुसार, चोर चांदी के लगभग 10 भरी का गले का हार, 10 भरी की पायल, 5 भरी की एक अन्य पायल, 2 भरी का कान का जेवर, 2 भरी की बलिया, 5 भरी का चनन हार और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। तीन लोगों ने घटना को दिया अंजाम पीड़ित तुलसुम खातून ने बताया कि रात में वह सो रही थी। सुबह करीब 2 बजे रहे थे जब मै पानी पीने के लिए उठी। इसीे दौरान घर के पीछे कुछ आवाजें आ रही थी। मै जब वहां पुहंची तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है, ट्रंक और बक्से का ताला टूट गया था। वहीं कुछ दूरी पर खड़े कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन लोग नजर आए। जैसे ही उन्होंने शोर मचाया, चोर मौके से भाग निकले।
शिकायत पर होगी कार्रवाई सूचना मिलने पर मौके पर डॉयल 112 की टीम पहुंची थी। वहीं इस संबंध में जब राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना की कोई पूर्व जानकारी नहीं है और न ही पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित सूचना दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड संख्या 3 में शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे चोरों ने एक घर से नकदी और कीमती जेवरात की चोरी कर ली। वहीं शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित परिवार की पहचान राघोपुर के ही मौलाना अब्दुल हमीद और पत्नी तुलसुम खातून के रूप में हुई है। घटना के समय हमीद अपने ससुराल गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी तुलसुम खातून घर में अकेली थीं।
क्या क्या हुआ चोरी पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर रखे ट्रंक और बक्से को तोड़कर उसमें रखा सारा सामान बाहर निकाल दिया था। बाद में घर के पीछे बाड़ी में कपड़े और अन्य घरेलू सामान फेंका हुआ पाया गया। पीड़िता के अनुसार, चोर चांदी के लगभग 10 भरी का गले का हार, 10 भरी की पायल, 5 भरी की एक अन्य पायल, 2 भरी का कान का जेवर, 2 भरी की बलिया, 5 भरी का चनन हार और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। तीन लोगों ने घटना को दिया अंजाम पीड़ित तुलसुम खातून ने बताया कि रात में वह सो रही थी। सुबह करीब 2 बजे रहे थे जब मै पानी पीने के लिए उठी। इसीे दौरान घर के पीछे कुछ आवाजें आ रही थी। मै जब वहां पुहंची तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है, ट्रंक और बक्से का ताला टूट गया था। वहीं कुछ दूरी पर खड़े कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन लोग नजर आए। जैसे ही उन्होंने शोर मचाया, चोर मौके से भाग निकले।
शिकायत पर होगी कार्रवाई सूचना मिलने पर मौके पर डॉयल 112 की टीम पहुंची थी। वहीं इस संबंध में जब राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना की कोई पूर्व जानकारी नहीं है और न ही पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित सूचना दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।