रीवा में सूने मकान से लाखों की चोरी:85 हजार नकद, 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी ले उड़े चोर; तलाश जारी

रीवा में सूने मकान से लाखों की चोरी:85 हजार नकद, 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी ले उड़े चोर; तलाश जारी

रीवा के चौराहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी इलाके में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 85 हजार रुपए नकद, 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना के वक्त शर्मा परिवार बच्चों की छुट्टियों के कारण अपने गृह ग्राम छिबौरा गया हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची चौराहटा थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार द्वारा सौंपे गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पड़ोसियों ने दी ताला टूटे होने की सूचना जानकारी के मुताबिक, करहिया मंडी इलाके में रहने वाले शर्मा परिवार के घर में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने तुरंत परिवार को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और घटना की सूचना चौराहटा थाना पुलिस को दी। छुट्टियां होने के कारण गांव गई थीं क्षमा शर्मा पीड़ित क्षमा शर्मा ने बताया कि बच्चों की छुट्टियां होने के कारण वे अपने गृह ग्राम छिबौरा गई थीं और घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 85 हजार रुपए नकद, लगभग 10 तोला सोना और करीब 1 किलो चांदी के गहने चोरी कर ले गए। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां नजर आ रही हैं, जिसे पीड़ित परिवार ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *