सरकारी स्कूल से 8 बोरी चावल और गैस सिलेंडर चोरी:पानी का पाइप भी चुरा ले गए, ताला तोड़कर स्कूल में घुसे थे चोर

सरकारी स्कूल से 8 बोरी चावल और गैस सिलेंडर चोरी:पानी का पाइप भी चुरा ले गए, ताला तोड़कर स्कूल में घुसे थे चोर

गयाजी के गुरारू प्रखंड में चोरों ने सरकारी स्कूल को ही निशाना बना लिया। कोंच थाना क्षेत्र की कनौसी पंचायत स्थित विशुनपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरी हुई थी। चोरों ने स्कूल के किचन का ताला तोड़कर 8 बोरी चावल और गैस सिलेंडर चोरी कर ली। इसके साथ ही छत पर लगी पानी टंकी की पाइपलाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्कूल में पेयजल की समस्यी हो गई। पाइप भी चोर चुरा ले गए। बताया जाता है कि होली के अगले दिन गुरुवार को स्कूल नियमित रूप से खुला था। विद्यालय की प्रभारी प्रिंसिपल ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई का काम खत्म होने के बाद शाम करीब 4 बजे स्कूल बंद कर दिया गया था। उस समय तक सभी सामान सुरक्षित था। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने स्कूल का ताला टूटे होने की सूचना मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही प्रिंसिपल मौके पर पहुंचीं तो देखा कि स्कूल के कमरे और किचन का ताला टूटा पड़ा है। सुरक्ष के ठोस उपाय नहीं
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण यहां सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। रात में असामाजिक तत्वों का भी आना-जाना लगा रहता है। इसी वजह से चोरी की घटना को अंजाम देना चोरों के लिए आसान हो गया। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने कोंच थाने की पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। स्कूल की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी गई है।
घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूल में इस तरह की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। अब पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। गयाजी के गुरारू प्रखंड में चोरों ने सरकारी स्कूल को ही निशाना बना लिया। कोंच थाना क्षेत्र की कनौसी पंचायत स्थित विशुनपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरी हुई थी। चोरों ने स्कूल के किचन का ताला तोड़कर 8 बोरी चावल और गैस सिलेंडर चोरी कर ली। इसके साथ ही छत पर लगी पानी टंकी की पाइपलाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्कूल में पेयजल की समस्यी हो गई। पाइप भी चोर चुरा ले गए। बताया जाता है कि होली के अगले दिन गुरुवार को स्कूल नियमित रूप से खुला था। विद्यालय की प्रभारी प्रिंसिपल ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई का काम खत्म होने के बाद शाम करीब 4 बजे स्कूल बंद कर दिया गया था। उस समय तक सभी सामान सुरक्षित था। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने स्कूल का ताला टूटे होने की सूचना मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही प्रिंसिपल मौके पर पहुंचीं तो देखा कि स्कूल के कमरे और किचन का ताला टूटा पड़ा है। सुरक्ष के ठोस उपाय नहीं
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण यहां सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। रात में असामाजिक तत्वों का भी आना-जाना लगा रहता है। इसी वजह से चोरी की घटना को अंजाम देना चोरों के लिए आसान हो गया। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने कोंच थाने की पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। स्कूल की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी गई है।
घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूल में इस तरह की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। अब पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *