सिवान नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ला स्थित गली नंबर 11 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने वेंटीलेटर के रास्ते घर में घुसकर नकद रुपये और बहुमूल्य आभूषणों की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 20 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार निराला नगर मोहल्ले के निवासी उमा प्रसाद सोनी के मकान में उनके तीन पुत्र राजा सोनी, धर्मेंद्र सोनी और संतोष सोनी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को पूरा परिवार छपरा में अपनी भगिनी के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गया हुआ था। सोमवार को जब परिवार अमरपाली एक्सप्रेस से सीवान लौटकर अपने घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। अलमारियां टूटी, सामान गायब
पीड़ित राजा सोनी ने बताया कि घर लौटने पर जब उन्होंने मुख्य दरवाजा खोला तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद बिल्ली के कारण सामान अस्त-व्यस्त हो गया होगा, लेकिन जब कमरों के दरवाजे खोलकर अंदर गए तो देखा कि अलमारियां टूटी हुई हैं और उनमें रखा सारा सामान गायब है। इसके बाद पूरे घर की जांच की गई, जिसमें नकद रुपये और सोने-चांदी के गहनों की चोरी की पुष्टि हुई। जांच के दौरान यह सामने आया कि चोर वेंटीलेटर के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए थे और तीनों भाइयों के कमरों की अलमारियां तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि तीनों भाइयों की पत्नियों के गहने, नगद रुपये समेत करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की गई है। पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा किया जाएगा। सिवान नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ला स्थित गली नंबर 11 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने वेंटीलेटर के रास्ते घर में घुसकर नकद रुपये और बहुमूल्य आभूषणों की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 20 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार निराला नगर मोहल्ले के निवासी उमा प्रसाद सोनी के मकान में उनके तीन पुत्र राजा सोनी, धर्मेंद्र सोनी और संतोष सोनी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को पूरा परिवार छपरा में अपनी भगिनी के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गया हुआ था। सोमवार को जब परिवार अमरपाली एक्सप्रेस से सीवान लौटकर अपने घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। अलमारियां टूटी, सामान गायब
पीड़ित राजा सोनी ने बताया कि घर लौटने पर जब उन्होंने मुख्य दरवाजा खोला तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद बिल्ली के कारण सामान अस्त-व्यस्त हो गया होगा, लेकिन जब कमरों के दरवाजे खोलकर अंदर गए तो देखा कि अलमारियां टूटी हुई हैं और उनमें रखा सारा सामान गायब है। इसके बाद पूरे घर की जांच की गई, जिसमें नकद रुपये और सोने-चांदी के गहनों की चोरी की पुष्टि हुई। जांच के दौरान यह सामने आया कि चोर वेंटीलेटर के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए थे और तीनों भाइयों के कमरों की अलमारियां तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि तीनों भाइयों की पत्नियों के गहने, नगद रुपये समेत करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की गई है। पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।