पटना में रिटायर्ड कर्नल जनार्दन प्रसाद के घर में 6 मार्च को चोरी हुई थी। पुलिस 20 दिन से शातिरों की खोजबीन में लगी थी। इसी दौरान अलग-अलग चोरी की घटनाओं में 3 बदमाश पकड़े गए हैं। इनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शातिर चोरों ने बताया है कि अखबार के जरिए घरों की रेकी करते थे। जिस घर के दरवाजे पर एक से दो दिनों तक जब अखबार पड़े रह जाते थे, तो समझ जाते थे कि घर में कोई नहीं है, फिर उसी घर में चोरी करते थे। कर्नल के घर के बाहर भी अखबार दरवाजे पर पड़े रह गए थे। इसी आधार पर चोर घर में घुसे थे। घटना कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी की है। रिटायर्ड कर्नल और उनके दो किराएदारों के फ्लैट में घुसे थे चोर रिटायर्ड कर्नल और उनके दो किराएदारों के फ्लैट से करीब एक करोड़ के गहने और कैश की चोरी हुई थी। रिटायर्ड कर्नल जनार्दन प्रसाद अपने बच्चों के यहां बेंगलुरू में रहते हैं। महावीर आरोग्य में पदस्थापित डॉ. अविनाश और अमित कुमार उनके घर में किराएदार हैं। दोनों किराएदार अपने गांव गए थे। डॉ. अविनाश नवादा के हिसुआ के रहने वाले हैं। गांव से लौटे तो घटना की जानकारी हुई थी। चोरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़ दिया था। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने उनके घर से करीब 70 लाख के गहने और 14 लाख कैश की चोरी की थी। रिटायर्ड कर्नल और यूपीएससी की तैयारी करने वाले अमित के फ्लैट का भी ताला टूटा था। इन दोनों के फ्लैट से भी महंगे सामान की चोरी की गई थी।
पूर्व मंत्री की बहन के घर भी चोरी हुई थी इसके अलावा पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह की बहन के घर से डेढ़ लाख रुपए नकद, 3 लाख के गहने, लाइसेंसी रायफल की गोलियां और चार घड़ी चोरी हो गई थी। घटना कंकड़बाग थाना की पीसी कॉलोनी में डी-128 में हुई थी। घर बंद था। पूर्व मंत्री की बहन और बहनोई ललितेश्वर प्रसाद सिंह खगड़िया गए थे। उनके बेटे शशांक कुमार शिक्षा विभाग में अधिकारी हैं। वे होली मनाने लखनऊ स्थित ससुराल गए थे। इस दौरान घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले का भी पुलिस खुलासा करेगी। इसका भी मास्टरमाइंड पकड़ा गया है। पटना में रिटायर्ड कर्नल जनार्दन प्रसाद के घर में 6 मार्च को चोरी हुई थी। पुलिस 20 दिन से शातिरों की खोजबीन में लगी थी। इसी दौरान अलग-अलग चोरी की घटनाओं में 3 बदमाश पकड़े गए हैं। इनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शातिर चोरों ने बताया है कि अखबार के जरिए घरों की रेकी करते थे। जिस घर के दरवाजे पर एक से दो दिनों तक जब अखबार पड़े रह जाते थे, तो समझ जाते थे कि घर में कोई नहीं है, फिर उसी घर में चोरी करते थे। कर्नल के घर के बाहर भी अखबार दरवाजे पर पड़े रह गए थे। इसी आधार पर चोर घर में घुसे थे। घटना कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी की है। रिटायर्ड कर्नल और उनके दो किराएदारों के फ्लैट में घुसे थे चोर रिटायर्ड कर्नल और उनके दो किराएदारों के फ्लैट से करीब एक करोड़ के गहने और कैश की चोरी हुई थी। रिटायर्ड कर्नल जनार्दन प्रसाद अपने बच्चों के यहां बेंगलुरू में रहते हैं। महावीर आरोग्य में पदस्थापित डॉ. अविनाश और अमित कुमार उनके घर में किराएदार हैं। दोनों किराएदार अपने गांव गए थे। डॉ. अविनाश नवादा के हिसुआ के रहने वाले हैं। गांव से लौटे तो घटना की जानकारी हुई थी। चोरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़ दिया था। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने उनके घर से करीब 70 लाख के गहने और 14 लाख कैश की चोरी की थी। रिटायर्ड कर्नल और यूपीएससी की तैयारी करने वाले अमित के फ्लैट का भी ताला टूटा था। इन दोनों के फ्लैट से भी महंगे सामान की चोरी की गई थी।
पूर्व मंत्री की बहन के घर भी चोरी हुई थी इसके अलावा पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह की बहन के घर से डेढ़ लाख रुपए नकद, 3 लाख के गहने, लाइसेंसी रायफल की गोलियां और चार घड़ी चोरी हो गई थी। घटना कंकड़बाग थाना की पीसी कॉलोनी में डी-128 में हुई थी। घर बंद था। पूर्व मंत्री की बहन और बहनोई ललितेश्वर प्रसाद सिंह खगड़िया गए थे। उनके बेटे शशांक कुमार शिक्षा विभाग में अधिकारी हैं। वे होली मनाने लखनऊ स्थित ससुराल गए थे। इस दौरान घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले का भी पुलिस खुलासा करेगी। इसका भी मास्टरमाइंड पकड़ा गया है।


