लखनऊ में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों:CCTV में कैद हुई पूरी घटना; पीड़ित ने दर्ज करवाया मुकदमा

लखनऊ में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों:CCTV में कैद हुई पूरी घटना; पीड़ित ने दर्ज करवाया मुकदमा

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने किशोर विहार कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर देर रात उड़ा ले गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित राजेश कुमार त्रिवेदी ने बताया उनकी सिल्वर रंग की महिंद्रा सेंचरो बाइक (नंबर UP32GV8662) रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। 27 मार्च की रात सब कुछ सामान्य था, लेकिन अगली सुबह जब वह उठे तो बाइक अपनी जगह पर नहीं मिली। पहले उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और खुद भी इलाके में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पड़ोसी के घर लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी गई, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि 27 मार्च की रात करीब 11:48 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक को लेकर फरार हो गया। फुटेज में आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। पीड़ित ने थाना ठाकुरगंज में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *