चोरी की बाइक छोड़कर फरार हुए चोर:शेखपुरा में 4 दिनों से शोरूम के पास लावारिस खड़ी मिली बाइक

चोरी की बाइक छोड़कर फरार हुए चोर:शेखपुरा में 4 दिनों से शोरूम के पास लावारिस खड़ी मिली बाइक

शेखपुरा जिले में पुलिस की सख्ती और सतर्कता का असर अब बाइक चोर गिरोह पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। चोर चोरी की गई बाइकों को अपने पास रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और पुलिस के डर से उन्हें सुनसान स्थानों पर छोड़कर फरार हो रहे हैं। इसी क्रम में, नगर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित टीवीएस शोरूम के समीप पिछले चार दिनों से एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को मिली। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त बाइक को जब्त कर थाने भिजवा दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बरामद बाइक चोरी की है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व इंदया पर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी, जिसको लेकर पीड़ित बाइक मालिक द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी और संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। पुलिस की लगातार सक्रियता, गश्त और तकनीकी निगरानी के कारण चोरों में डर का माहौल बन गया है। यही वजह है कि चोर चोरी की बाइकों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही छोड़कर फरार होने को मजबूर हो रहे हैं। नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और जल्द ही बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शेखपुरा जिले में पुलिस की सख्ती और सतर्कता का असर अब बाइक चोर गिरोह पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। चोर चोरी की गई बाइकों को अपने पास रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और पुलिस के डर से उन्हें सुनसान स्थानों पर छोड़कर फरार हो रहे हैं। इसी क्रम में, नगर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित टीवीएस शोरूम के समीप पिछले चार दिनों से एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को मिली। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त बाइक को जब्त कर थाने भिजवा दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बरामद बाइक चोरी की है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व इंदया पर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी, जिसको लेकर पीड़ित बाइक मालिक द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी और संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। पुलिस की लगातार सक्रियता, गश्त और तकनीकी निगरानी के कारण चोरों में डर का माहौल बन गया है। यही वजह है कि चोर चोरी की बाइकों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही छोड़कर फरार होने को मजबूर हो रहे हैं। नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और जल्द ही बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *