बड़वानी में थाने के सामने चोरी:लाखों के मोबाइल और नगदी लेकर फरार हुए चोर

बड़वानी में थाने के सामने चोरी:लाखों के मोबाइल और नगदी लेकर फरार हुए चोर

बड़वानी शहर कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर दुकान से लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान संचालक जनार्दन ठाकुर ने बताया कि चोर करीब 15 हजार रुपये नकद, 15 से 20 महंगे मोबाइल फोन और मोबाइल एक्सेसरीज चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है। उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे दुकान का ताला टूटा हुआ और शटर टेढ़ा नजर आया, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए सुराग सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुकान के अंदर बिखरे सामान का जायजा लिया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी दुकान के भीतर और आसपास से जरूरी सबूत जुटाए हैं। पहले भी हो चुकी है चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दुकान संचालक ने बताया कि यह उनकी दुकान में चोरी की दूसरी घटना है। इससे पहले भी कुछ साल पहले लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी चोरी हो चुके हैं। खास बात यह है कि यह घटना थाने के ठीक सामने हुई है, जिससे पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *