समस्तीपुर में चोरी के सामान के साथ चोर अरेस्ट:​​​​​​​मोबाइल दुकान में 2 दिन पहले हुई थी चोरी, इन्वर्टर-बैटरी बरामद

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान से चोरी हुई। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनपुर निवासी रामप्रवेश राय के बेटे रमन कुमार के रूप में हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि 12 जनवरी की रात मोहनपुर निवासी विकास कुमार की मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। इस संबंध में मोबाइल दुकानदार विकास कुमार ने मुफस्सिल थाने में एक लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी जब्त मुफस्सिल पुलिस ने मोहनपुर के रमन कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी को उसके घर से बरामद किए गए। गिरफ्तार युवक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान से चोरी हुई। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनपुर निवासी रामप्रवेश राय के बेटे रमन कुमार के रूप में हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि 12 जनवरी की रात मोहनपुर निवासी विकास कुमार की मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। इस संबंध में मोबाइल दुकानदार विकास कुमार ने मुफस्सिल थाने में एक लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी जब्त मुफस्सिल पुलिस ने मोहनपुर के रमन कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी को उसके घर से बरामद किए गए। गिरफ्तार युवक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *