जानवरों की तरह काम करते हैं… श्रुति हासन ने खोल दी कमल हासन और रजनीकांत की पोल, फैंस रह गए सन्न

जानवरों की तरह काम करते हैं… श्रुति हासन ने खोल दी कमल हासन और रजनीकांत की पोल, फैंस रह गए सन्न

Shruti Haasan Reveals The Unseen Side Of Father: श्रुति हासन, जो एक फेमस एक्ट्रेस और सिंगर हैं, श्रुति हासन ने नेपोटिज्म के बारे में अपनी राय रखी है। इनके विचारों के बारे में जानने से पहले जान लेते है कि ये किसकी बेटी है, अगर आपको ना पता हो तो, ये कमल हासन और सारिका की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका करियर केवल पिता की वजह से नहीं बना, क्योंकि उन्हें सिंगिंग में पहला मौका अपने पिता की फिल्म से मिला, लेकिन सचमुच कामयाबी के लिए मेहनत और प्रशिक्षण जरूरी था।

क्लासिकल वोकल ट्रेनिंग पूरी की

श्रुति ने बचपन में ही गाना शुरू किया था। केवल पांच साल की उम्र में उन्होंने भारतन की फिल्म ‘थेवर मगन’ के गाने से अपना डेब्यू किया था। उनके लिए ये एक खास अवसर था, क्योंकि इस फिल्म में उनके पिता कमल हासन लीड रोल में थे। हालांकि, शुरुआत में उनकी आवाज ‘अनट्रेंड’ थी, लेकिन बाद में उन्होंने संगीत के बड़े गुरुजनों से ट्रेनिंग ली। सुरेश वाडकर, पंडित मनोहर कुलकर्णी जैसे नामी सिंगर्स के निर्देशन में उन्होंने अपनी क्लासिकल वोकल ट्रेनिंग पूरी की और कैलिफोर्निया के एक म्यूजिशियन संस्थान में भी उसने दक्षता हासिल की।

इतना ही नहीं, श्रुति हासन आगे बताती हैं कि उनकी आवाज में दम होता है और संगीतकार इलैयाराजा को उनकी आवाज बहुत पसंद आई, लेकिन कभी-कभी उनकी तेज आवाज लोगों को पसंद नहीं आती, खासकर जब वे महिलाओं से उम्मीद करते हैं कि वे नरम आवाज में बात करें। ये उनके लिए एक चैलेंज भी बन जाता है। बता दें, अपने पिता कमल हासन और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ करियर संबंधी सलाह के बारे में श्रुति कहा, ‘वो करियर स्ट्रेटेजी पर सलाह के लिए कभी कमल हासन या अपने कुली-स्टार रजनीकांत के पास नहीं गईं, मुझे पता है दोनों बहुत मेहनती हैं और ये सिर्फ मेहनती ही नहीं है एक जैसे से ही है, दोनो साथ में टेंशन में रहते है और दोनो चुपचाप मेहनत करते हैं। इतना ही नहीं वे चुपचाप कुछ भी कर सकते है, लेकिन फिर भी वे अपने ऑफिस और अपने परिवार को मेंटेन कर रहे हैं और जानवरों की तरह काम करते हैं, जो ट्रिक बहुत अच्छी है,”

Shruti Haasan Reveals The Unseen Side Of Father

कमल हासन और रजनीकांत की जोड़ी

दरअसल, पिता के साथ उनके रिश्ते की बात करते हुए श्रुति ने बताया कि वे ज्यादा काम की बातें नहीं करतीं बल्कि सामान्य पारिवारिक बातें करती हैं। कमल हासन हमेशा उन्हें इंस्टाग्राम पर मजेदार और क्रिंज रील भेजते हैं, जो उन्हें काफी पसंद आती हैं।

एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने करियर में अपने पिता के साथ ज्यादा स्क्रीन शेयर नहीं की है। हालांकि, हाल ही में वे रजनीकांत के साथ फिल्म ‘कुली’ में नजर आई थीं। जल्द ही उनके पिता कमल हासन और रजनीकांत की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, जब वे नेल्सन दिलीपकुमार की निर्देशित आगामी फिल्म में साथ काम करेंगे। ये फिल्म 1979 की फिल्म ‘अलाउद्दीनम अलभुथा विलक्कुम’ के 46 साल बाद दोनों की पहली शेयर फिल्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *