Salman khan reaction On Aishwarya Welcoming Daughter Aaradhya: बॉलीवुड के गलियारों में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी एक ऐसा किस्सा है, जो खत्म होने के सालों बाद भी चर्चा में रहता है। भले ही आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुके हैं और एक-दूसरे से बात तक नहीं करते, लेकिन मीडिया और फैंस के बीच उनसे जुड़े पुराने किस्से अक्सर ताजा हो जाते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान एक ऐसा ही दिलचस्प वाकया सामने आया, जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के जन्म पर सलमान खान से उनका रिएक्शन मांगा गया था।
सलमान ने ऐश्वर्या के मां बनने पर दिया था जन्म (Salman khan reaction On Aishwarya Welcoming Daughter Aaradhya)
दरअसल, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में सीनियर जर्नलिस्ट हिना कुमावत मेहमान बनकर पहुंची थीं। बातों-बातों में हिना ने उस दौर को याद किया जब साल 2011 में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म हुआ था। हिना ने बताया कि उस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया जगत में सिर्फ एक ही चर्चा थी और हर न्यूज चैनल चाहता था कि इस खुशखबरी पर सलमान खान का कोई न कोई रिएक्शन मिल जाए।

पत्रकार ने सवाल पूछने से कर दिया था मना (Salman khan On Aishwarya Welcoming Daughter Aaradhya)
हिना ने बताया कि उस दौरान सलमान खान एक मोबाइल ब्रांड के इवेंट में इंटरव्यू दे रहे थे। ऐसे में हिना पर उनके ऑफिस से उन पर काफी दबाव था कि वह सलमान से ऐश्वर्या के मां बनने पर सवाल पूछें। हालांकि, हिना को एक महिला होने के नाते यह सवाल पूछना थोड़ा अजीब और गलत लग रहा था। उन्होंने कहा, “ऐश्वर्या की शादी हो चुकी थी और सलमान का उनसे अब कोई रिश्ता नहीं था। मुझे लगा कि यह उनकी निजी जिंदगी में दखल देने जैसा होगा, इसलिए मैंने वह सवाल पूछने से मना कर दिया।”

सलमान के जवाब ने सबको चौंका दिया
भले ही हिना ने सीधे तौर पर ऐश्वर्या का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने घुमा-फिराकर सलमान से खुशी को लेकर सवाल किया। हिना ने बताया कि उसी दौरान सलमान के भाई सोहेल खान को भी बेटा हुआ था। हिना ने उनसे पूछा, “चाचा बनकर आपको कैसा लग रहा है?”
इस पर सलमान खान ने जो जवाब दिया, उसने हिना को हैरान कर दिया। सलमान मुस्कुराए और बोले, “सिर्फ चाचा ही नहीं, मैं तो मामा भी बना हूं।” सलमान का इशारा साफ तौर पर ऐश्वर्या की तरफ था। उन्होंने आगे बड़े ही मजाकिया और दिलदार अंदाज में अपनी दुआ देते हुए कहा, “मेरी यही दुआ है कि उनके 11 बच्चे हों।”
आज भी चर्चा में है यह किस्सा
सलमान खान का यह जवाब दिखाता है कि समय के साथ उन्होंने अपने कड़वे अतीत को पीछे छोड़ दिया था। हिना ने बताया कि सलमान का यह बड़प्पन देखकर उन्हें समझ आया कि वह कितने साफ दिल के इंसान हैं। बरसों बाद जब यह किस्सा दोबारा सामने आया है, तो सोशल मीडिया पर फैंस सलमान के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।


