रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटर्स को मिला पद्म श्री, पूर्व टेनिस खिलाड़ी को तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान

रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटर्स को मिला पद्म श्री, पूर्व टेनिस खिलाड़ी को तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है, जिसमें खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया है, इनमें रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर और प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है। 

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों का ऐलान किया। गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं के नाम शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में से 19 महिलाएं हैं, और इस सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, और ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं। इस लिस्ट में 3 क्रिकेटर्स भी शामिल है।

किन्हें मिलता है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जिसे तीन श्रेणियों में दिया जाता है, जैसे पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा।

‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते हैं।

पुरस्कारों में खेल जगत की हस्तियां

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली खेल जगत की हस्तियों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान वनडे खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ प्रवीण कुमार और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया को भी पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया है। इसके अलावा भगवनदास रायकवार, बलदेव सिंह और पैरा-एथलीट के पाजनिवल को भी खेल जगत में उनके शानदार योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *