अजित पवार की मौत की जांच में जल्द आएगा नया मोड़? पत्नी सुनेत्रा पवार ने उठाई सीबीआई इन्वेस्टिगेशन की मांग

अजित पवार की मौत की जांच में जल्द आएगा नया मोड़? पत्नी सुनेत्रा पवार ने उठाई सीबीआई इन्वेस्टिगेशन की मांग

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की बुधवार, 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार समेत 5 लोग मारे गए। अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। उनके विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद हो चुका है। कुछ समय पहले सीआईडी (CID) की महाराष्ट्र यूनिट ने भी इस मामले की जांच शुरू की है। अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने इस मामले में बड़ी मांग कर दी है।

क्या सीबीआई करेगी मामले की जांच?

अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने आज राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अजित पवार की मौत के मामले की जांच सीबीआई (CBI – Central Bureau of Investigation) को सौंपने की मांग की।

Sunetra Pawar meets Devendra Fadnavis

पार्टी के अन्य नेताओं ने भी की मुलाकात

सुनेत्रा पवार और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद एनसीपी (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, मंत्री हसन मुश्रीफ और पार्थ पवार समेत कुछ अन्य सीनियर नेताओं ने भी महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अजित पवार के विमान हादसे की जांच सीबीआई से कराने की रिक्वेस्ट की है। तटकरे ने बताया कि फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में पत्र लिखेगी और सीबीआई जांच के लिए ज़रूरी कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *