‘नियमितीकरण के लिए संगठित होकर करना होगा संघर्ष’:पंचायत शिक्षकों ने बुलंद की आवाज, सांसद से लगाई गुहार

सिरोही में राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की बैठक गांधी पार्क में हुई। यह बैठक जिला संयोजक चुनाराम परिहार और जिला महासचिव कैलाश डांगी के निर्देशन में तथा जिला अध्यक्ष शंकर राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेवदर में आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन पर विस्तार से चर्चा की गई। रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष भरत कुमार पटेल ने जिला वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। रेवदर में होगा वार्षिक अधिवेशन
जिला संयोजक चुनाराम परिहार ने नियमितीकरण के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। जिला महासचिव कैलाश डांगी ने कहा कि नियमितीकरण के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। जिला अध्यक्ष शंकर राजपुरोहित ने भी संगठन के आह्वान पर सदैव तत्पर रहने की अपील की। बैठक में सदस्यों से जिला अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया। सांसद को सौंपा ज्ञापन
बैठक के समापन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने सांसद लुंबाराम चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें नियमितीकरण की मांग रखी गई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह देवड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवगंज सुरजीत सिंह देवड़ा, स्वरूप सिंह देवड़ा, गोविंद माली, ब्लॉक उपाध्यक्ष पिंडवाड़ा छगनलाल मकवाना, दिलीप सिंह, विक्रम कुमार रामावत, जगदीश राव, जितेंद्र कुमार जैला, हार्दिक रावल, शिक्षाकर्मी संघ के जिला अध्यक्ष बाबूसिंह जेताराम, जितेंद्र कुमार, दुर्गा सोलंकी, माधुराम देवासी, योगेश रावल, पंकज सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *