रेवाड़ी स्टेशन की दो ट्रेन आज रहेंगी रद:रेल से बीकानेर आने जाने वाले यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रेवाड़ी स्टेशन की दो ट्रेन आज रहेंगी रद:रेल से बीकानेर आने जाने वाले यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रेवाड़ी स्टेशन से रविवार को दो ट्रेन रद रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी से बीकानेर जाने वाली ट्रेन संख्या 54789 और बीकानेर से रेवाड़ी आने वाली ट्रेन संख्या 54790 को रद कर दिया। जिससे इस मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
दो ट्रेनों का संचालन नहीं होगा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने तकनीकी कारणों से 25 जनवरी को रेवाड़ी बीकानेर के बीच चलने वाले दो ट्रेन का संचालन रद किया है। जिनमें रेवाड़ी से बीकानेर जाने वाले ट्रेन संख्या गाड़ी संख्या 54789 और बीकानेर से रेवाड़ी आने वाली ट्रेन संख्या 54790 रविवार को रद रहेगी। एक स्पेशल ट्रेन चलेगी
उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने 25 जनवरी को रेवाड़ी रींगस के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। 10 डिब्बों वाली गाड़ी संख्या 09736 रेवाड़ी रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शाम 3:55 पर रींगस से चलकर रात 6:50 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी। इससे पहले ट्रेन संख्या 09735 सुबह 6:45 पर रेवाड़ी से रींगस के लिए निकली और सुबह 10:05 पर रींगस स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवड, श्री माधोपुरा स्टेशन पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि इसका संचालन एक दिन के लिए किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *