गोरखपुर में बुधवार को रहेगा शटडाउन:सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नहीं आएगी बिजली, रोड चौड़ीकरण-लाइन शिफ्टिंग का होगा काम

गोरखपुर में बुधवार को रहेगा शटडाउन:सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नहीं आएगी बिजली, रोड चौड़ीकरण-लाइन शिफ्टिंग का होगा काम

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार को कई विद्युत उपकेंद्रों के 11 KV फीडरों की आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था रखने की अपील की गई है। कार्य के दौरान विद्युत उपकेंद्र यूनिवर्सिटी के 11 KV पार्क रोड एवं टेलीफोन फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV रामजानकी नगर एवं फेस फोर फीडर, विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर के 11 KV राजीव नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र धर्मशाला के 11 KV काली मंदिर फीडर, विद्युत उपकेंद्र सरदार नगर के 11 KV भउवापार फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र कैंपियरगंज की आपूर्ति बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। खोराबार उपकेंद्र पर अलग समय
वहीं विद्युत उपकेंद्र खोराबार की आपूर्ति बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। 33/11 KV खोराबार उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 KV फीडरों की आपूर्ति भी इसी दौरान प्रभावित रहेगी। तकनीकी कार्य के लिए किया गया शटडाउन विभाग के अनुसार, इस अवधि में नए 5 MVA पावर परिवर्तक से संबंधित केबल जोड़ने आदि तकनीकी कार्य संपन्न किए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को सामान्य रूप से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *