पटना को अब 8 नए DPS (ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन) की सौगात मिलेगी। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) इसे तैयार कर रहा है। राजीव नगर, दीघा कैनाल, आनंद बाजार (दानापुर), टीवी टावर, दशरथा, नंदलाल छपरा, बकरी बाजार (बाजार समिति) और प्रेम कुंज (पहाड़ी) में मानसून से पहले चालू कर दिया जाएगा। अभी इन सभी का 95% काम पूरा हो चुका है। बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पटना के शहरी क्षेत्र में मानसून के दौरान तेज जल निकासी के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कई स्थानों पर अत्याधुनिक डीपीएस का निर्माण करवाया गया है, जो इस मानसून में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये सभी डीपीएस अलग-अलग क्षमता वाले बनकर तैयार हैं। मानसून पहले इन डीपीएस को चालू कर दिया जाएगा। हाई कैपेसिटी के डीवाटरिंग पंप इंस्टॉल किए गए इसके चालू होने से दानापुर से लेकर पटना सिटी और बाइपास क्षेत्रों को कवर करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों को जलजमाव से राहत मिलेगी। इन सभी नवनिर्मित डीपीएस में हाई कैपेसिटी के डीवाटरिंग पंप इंस्टॉल किए गए हैं। ये मॉर्डन पंप तेजी से जल निकासी करेंगे, जिससे भारी बारिश के बाद भी सड़कों और गलियों में पानी नहीं जमा रहेगा। बुडको की ओर से पहले से ही 56 स्थाई और 35 अस्थाई डीपीएस ऑपरेट किए जा रहे हैं। पटना को अब 8 नए DPS (ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन) की सौगात मिलेगी। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) इसे तैयार कर रहा है। राजीव नगर, दीघा कैनाल, आनंद बाजार (दानापुर), टीवी टावर, दशरथा, नंदलाल छपरा, बकरी बाजार (बाजार समिति) और प्रेम कुंज (पहाड़ी) में मानसून से पहले चालू कर दिया जाएगा। अभी इन सभी का 95% काम पूरा हो चुका है। बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पटना के शहरी क्षेत्र में मानसून के दौरान तेज जल निकासी के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कई स्थानों पर अत्याधुनिक डीपीएस का निर्माण करवाया गया है, जो इस मानसून में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये सभी डीपीएस अलग-अलग क्षमता वाले बनकर तैयार हैं। मानसून पहले इन डीपीएस को चालू कर दिया जाएगा। हाई कैपेसिटी के डीवाटरिंग पंप इंस्टॉल किए गए इसके चालू होने से दानापुर से लेकर पटना सिटी और बाइपास क्षेत्रों को कवर करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों को जलजमाव से राहत मिलेगी। इन सभी नवनिर्मित डीपीएस में हाई कैपेसिटी के डीवाटरिंग पंप इंस्टॉल किए गए हैं। ये मॉर्डन पंप तेजी से जल निकासी करेंगे, जिससे भारी बारिश के बाद भी सड़कों और गलियों में पानी नहीं जमा रहेगा। बुडको की ओर से पहले से ही 56 स्थाई और 35 अस्थाई डीपीएस ऑपरेट किए जा रहे हैं।


