पूर्णिया में शोभायात्रा को लेकर बिजली गुल रहेगी:रात 11 बजे तक अलग-अलग इलाकों में शटडाउन; समय से निपटा लें जरूरी काम

पूर्णिया में शोभायात्रा को लेकर बिजली गुल रहेगी:रात 11 बजे तक अलग-अलग इलाकों में शटडाउन; समय से निपटा लें जरूरी काम

पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई इलाकों में आज बिजली कटेगी। पावर कट दोपहर 1 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में लागू रहेगा। शटडाउन 10 घंटे तक रहेगा। शहर के कई हिस्सों में 3 से 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। शोभायात्रा मधुबनी दुर्गा स्थान से निकलकर सिपाही टोला, डॉलर हाउस चौक, नगर निगम चौक, आरएन साव चौक, भट्टा बाजार, रजनी चौक, लाइन बाजार होते हुए काली मंदिर सिटी तक जाएगी। जिन-जिन रास्तों से जुलूस गुजरेगा, वहां सुरक्षा कारणों से शटडाउन रखा जाएगा। इन इलाकों में कटेगी बिजली दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मधुबनी, डॉलर हाउस चौक, DAV, सिपाही टोला, शास्त्री नगर, सरस्वती नगर, महिला कॉलेज, नगर निगम चौक की लाइट गायब रहेगी। दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक आरएन साव चौक, भट्टा बाजार, कालीबाड़ी चौक, लखन चौक, रजनी चौक में बिजली आपूर्ति ठप होगा। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक उर्दू स्कूल, शिव मंदिर रोड, लाइन बाजार, कुंडी पुल, आदित्य विजन, कप्तान पुल के आसपास के इलाके में शटडाउन है। उपभोक्ताओं से अपील सहायक विद्युत अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन रूट से जुलूस गुजरेगा, वहां बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी जाएगी। यह पूरी तरह एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी तैयारी पहले से कर लें और विभाग का सहयोग करें। मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। पानी की व्यवस्था पहले कर लें। दुकान और व्यवसाय चलाने वालों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई इलाकों में आज बिजली कटेगी। पावर कट दोपहर 1 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में लागू रहेगा। शटडाउन 10 घंटे तक रहेगा। शहर के कई हिस्सों में 3 से 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। शोभायात्रा मधुबनी दुर्गा स्थान से निकलकर सिपाही टोला, डॉलर हाउस चौक, नगर निगम चौक, आरएन साव चौक, भट्टा बाजार, रजनी चौक, लाइन बाजार होते हुए काली मंदिर सिटी तक जाएगी। जिन-जिन रास्तों से जुलूस गुजरेगा, वहां सुरक्षा कारणों से शटडाउन रखा जाएगा। इन इलाकों में कटेगी बिजली दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मधुबनी, डॉलर हाउस चौक, DAV, सिपाही टोला, शास्त्री नगर, सरस्वती नगर, महिला कॉलेज, नगर निगम चौक की लाइट गायब रहेगी। दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक आरएन साव चौक, भट्टा बाजार, कालीबाड़ी चौक, लखन चौक, रजनी चौक में बिजली आपूर्ति ठप होगा। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक उर्दू स्कूल, शिव मंदिर रोड, लाइन बाजार, कुंडी पुल, आदित्य विजन, कप्तान पुल के आसपास के इलाके में शटडाउन है। उपभोक्ताओं से अपील सहायक विद्युत अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन रूट से जुलूस गुजरेगा, वहां बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी जाएगी। यह पूरी तरह एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी तैयारी पहले से कर लें और विभाग का सहयोग करें। मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। पानी की व्यवस्था पहले कर लें। दुकान और व्यवसाय चलाने वालों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *