मुजफ्फरपुर में आज(19 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। SKMCH पीसीएस अंतर्गत 11केवी चकबुल्लाह फीडर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत पोल शिफ्टिंग का काम होगा। जिसके चलते हरपुर बखरी, चंदन बखरी, चक्बुल्लाह और चकहसन के ग्रामीण और शहरी इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा मेंटेनेंस वर्क को लेकर 11 केवी गोबर्सही फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान श्री रामपुरी, गोबर्सही, भाभा नगर, श्री नगर और प्रभात तारा जैसे सघन आबादी वाले इलाकों में बिजली गुल रहेगी। वहीं, गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, मिस्कॉट में अनुरक्षण कार्य(मेंटेनेंस) किया जाना है। इस वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ, मदनानी गली और CPN कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं मुजफ्फरपुर में आज(19 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। SKMCH पीसीएस अंतर्गत 11केवी चकबुल्लाह फीडर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत पोल शिफ्टिंग का काम होगा। जिसके चलते हरपुर बखरी, चंदन बखरी, चक्बुल्लाह और चकहसन के ग्रामीण और शहरी इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा मेंटेनेंस वर्क को लेकर 11 केवी गोबर्सही फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान श्री रामपुरी, गोबर्सही, भाभा नगर, श्री नगर और प्रभात तारा जैसे सघन आबादी वाले इलाकों में बिजली गुल रहेगी। वहीं, गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, मिस्कॉट में अनुरक्षण कार्य(मेंटेनेंस) किया जाना है। इस वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ, मदनानी गली और CPN कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं


