हरदा में कल (शनिवार) नौ घंटे बिजली गुल रहेगी। यह बिजली कटौती सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की जाएगी। इसका मुख्य कारण 132 केवी उपकेंद्र हरदा में 11 केवी हाफ मेन बसबार पर आवश्यक सुधार और संधारण कार्य है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया कि इस दौरान उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी के कई फीडर प्रभावित होंगे। इनमें डुमलाय, उंवा, पाचातलाई, रेलवा, काकरिया, मंझली, आदमपुर, चारखेड़ा, नहालखेड़ा, शक्तिमाता, कुकरावद पोखरनी, रोलगांव, गोपालपुरा, टिनसर, मक्तपुरा, गाडरापुर, कायागांव और ऐडाबेड़ा फीडर शामिल हैं। इन सभी 19 फीडरों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की।


