आरा में आज 5 घंटे बिजली गुल रहेगी:शटडाउन के दौरान पोल शिफ्टिंग का काम होगा; जर्जर तार-पोल की भी मरम्मती होगी

आरा में आज 5 घंटे बिजली गुल रहेगी:शटडाउन के दौरान पोल शिफ्टिंग का काम होगा; जर्जर तार-पोल की भी मरम्मती होगी

आरा में आज(7 मार्च 2026) पांच घंटे तक बिजली कटेगी। जीरो माइल फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान रोड कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से जीरो माइल सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बने पोल को हटाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। इन इलाकों में कटेगी बिजली जीरो माइल फीडर से विष्णु नगर , बैंक कॉलोनी डॉ. टीपी सिंह गली, सर्वोदय नगर, जीरो माइल, बेहरा, बैंक कॉलोनी, स्कॉट एजेंसी के आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी। आरा में आज(7 मार्च 2026) पांच घंटे तक बिजली कटेगी। जीरो माइल फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान रोड कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से जीरो माइल सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बने पोल को हटाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। इन इलाकों में कटेगी बिजली जीरो माइल फीडर से विष्णु नगर , बैंक कॉलोनी डॉ. टीपी सिंह गली, सर्वोदय नगर, जीरो माइल, बेहरा, बैंक कॉलोनी, स्कॉट एजेंसी के आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *