कोटा में कल 4 घंटे तक बिजली कटौती:बड़े इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते रहेगा पावर सप्लाई कट

कोटा में कल 4 घंटे तक बिजली कटौती:बड़े इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते रहेगा पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार काे कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है, ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जाएगा। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती सुबह 10:30 बजे से 2.30 बजे तक: होटल लीलैक और गुलिस्ता फ्लावर्स के आसपास, सुभाष नगर द्वितीय इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11:30 से 3.30 बजे तक: गोपाल विहार, आदित्य आवास, नम्रता आवास, त्रिवेणी आवास, कृष्णा नगर, अटवाल नगर, अल्फा कॉम्प्लेक्स, बारां रोड, 80 फीट रोड, अटवाल नगर 1, 2, सुखमणि जिम, कच्ची बस्ती, नम्रता आशा, ब्रिगेडियर पार्थ, गणेश पुरी धाम, भेरू बाबा मंदिर, न्यू गोपाल विहार इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: नई धान मंडी, मोटर मार्केट, परिवहन क्षेत्र, आरटीओ कार्यालय, छत्रपुरा, पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज, पोस्ट ऑफिस रोड, मोटर मार्केट, एयरपोर्ट के सामने, कमल ऑटो के पास, लायंस क्लब, महालक्ष्मी पेट्रोल पंप, आकाश टॉकीज, भारत प्लाजा होटल, महालक्ष्मी अपार्टमेंट, गुमानपुरा पुलिस स्टेशन व आसपास की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: शगुन वाटिका, संतोष नगर, काला तालाब व मानपुरा कृषि क्षेत्र, नेता की बगीची, केसर एन्क्लेव, गुलाब विहार, विकास नगर, सुभाष रेजीडेंसी इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *