गोरखपुर में सोमवार को होगी बिजली कटौती:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा शटडाउन, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

गोरखपुर में सोमवार को होगी बिजली कटौती:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा शटडाउन, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शहर में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पाली और घघसरा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। दरअसल, सड़क चौड़ीकरण योजना में बिजली पोल और तारों का स्थानांतरण जरूरी है, ताकि भारी मशीनरी व निर्माण सामग्री के संचालन में दिक्कत न हो। लाइन शिफ्टिंग पूरी होने के बाद संबंधित मार्गों पर काम की गति बढ़ने की उम्मीद है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सतर्क किया विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते जरूरी तैयारियां करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। अन्य मार्गों पर भी आगे जारी रहेगा काम सूत्रों का मानना है कि आगे अन्य मार्गों पर भी इसी तरह लाइन शिफ्टिंग और सड़क निर्माण का काम प्रस्तावित है, जिसके लिए विभाग अलग से बिजली कटौती का कार्यक्रम जारी करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *