अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 4 घंटे तक पावर कट होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से साढे़ तीन बजे के बीच बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। D5 -सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक भेरवा बस्ती, शंभू नगर, तिवारी की चक्की, तेजाजी चौक, पुष्कर रोड, सुंदर नगर, कांचा रेस्टोरेंट के पास, संकट मोचन हनुमान मंदिर, पैनोरमा होटल और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I D4 :सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे रेल का बड़िया, कैलाश चाय, गुडू का ढालिया खाना, मदन वकील का खेत और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I D1 -सुबह 10:30 बजे तक पुरानी सरस डेयरी और कॉलोनी, कांचन नगर, राम मंदिर, रीको क्षेत्र, एफसीआई गोदाम, ब्यावर रोड, एचएमटी पावर हाउस के पास, नागपाल पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, सूर्य नगर, ब्यावर रोड, दोराई रेलवे स्टेशन, बकरा मंडी, सूफी मस्जिद, हरि ओम प्लास्टिक, चांद वाला, काकरिया, अगला काकड़ , सोमलपुर डाली बालकपुरा, सूर्य नगर, ट्रांसपोर्ट नगर के सामने, गोल्ड सुख नियर बाय, विश्कर्मा नगर, न्यू पेट्रोल पंप ब्यावर रोड, लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज, एनआरसीएसएस, कछावा रिसॉर्ट के सामने, बालाजी मंदिर, तबीजी फार्म हाउस, डुमाडा पुलिया, बकरा मंडी, आम का बेरा, सचिन पायलट एजी, बकरा मंडी के पिचे सेंट फ्रांस कॉलेज, कैटल फील्ड, विश्कर्मा नगर, ब्यावर रोड, दौराई रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी I बिजली संबंधी समस्या के लिए यहां करें कॉल टाटा पावर प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड इंजीनियरों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबर पर उपभोक्ता अपने सुझाव एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


