दरभंगा में आज(बुधवार) छह घंटे तक शटडाउन रहेगा। पंडौल ग्रिड के 132 केवी लाइन में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते 33 केवी रैयाम फीडर से सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान रैयाम और खिरमा के जलवाड़ा पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली रैयाम, फुलकाही, कमलपुर, नयागांव, केवटी, रनवे, लदारी, खिरमा, ननौरा, पिंडारुच, शेखपुर दानी, छतवन, बाढ़ समैला, असराहा, कोठिया समेत करीब 50 गांवों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा खरुआ स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से बदला जाएगा। खरुआ, बिजली, खुटवारा, अतिहार, बलहा, लोआम, छोटाईपट्टी सहित आसपास के इलाकों में असर रहेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा में आज(बुधवार) छह घंटे तक शटडाउन रहेगा। पंडौल ग्रिड के 132 केवी लाइन में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते 33 केवी रैयाम फीडर से सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान रैयाम और खिरमा के जलवाड़ा पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली रैयाम, फुलकाही, कमलपुर, नयागांव, केवटी, रनवे, लदारी, खिरमा, ननौरा, पिंडारुच, शेखपुर दानी, छतवन, बाढ़ समैला, असराहा, कोठिया समेत करीब 50 गांवों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा खरुआ स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से बदला जाएगा। खरुआ, बिजली, खुटवारा, अतिहार, बलहा, लोआम, छोटाईपट्टी सहित आसपास के इलाकों में असर रहेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


