दरभंगा में आज 5 घंटे तक बिजली कटेगी:बंगाली टोला PSS से सप्लाई ठप रहेगी, शटडाउन के दौरान मेंटेनेंस का काम होगा

दरभंगा में आज 5 घंटे तक बिजली कटेगी:बंगाली टोला PSS से सप्लाई ठप रहेगी, शटडाउन के दौरान मेंटेनेंस का काम होगा

दरभंगा में आज(शनिवार) पांच घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी बंगाली टोला पावर सब स्टेशन अंतर्गत 11 केवी एमएल एकेडमी फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी।
मेंटेनेंस कार्य के तहत पोलिंग एवं केबल बिछाने का काम किया जाएगा। शटडाउन के दौरान तीन बिजली ट्रांसफार्मरों की लाइन को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली प्रभावित क्षेत्रों में बंगाली टोला, मदारपुर, राजपूत कॉलोनी, वीआईपी पथ, रामानंद पथ, एमएल एकेडमी क्षेत्र, बेंता का कुछ हिस्सा, 22 नंबर गुमटी, बलभद्रपुर का आंशिक क्षेत्र, न्यू बलभद्रपुर, एनपी मिश्रा चौक सहित कई अन्य मोहल्ले शामिल हैं।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा में आज(शनिवार) पांच घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी बंगाली टोला पावर सब स्टेशन अंतर्गत 11 केवी एमएल एकेडमी फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी।
मेंटेनेंस कार्य के तहत पोलिंग एवं केबल बिछाने का काम किया जाएगा। शटडाउन के दौरान तीन बिजली ट्रांसफार्मरों की लाइन को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली प्रभावित क्षेत्रों में बंगाली टोला, मदारपुर, राजपूत कॉलोनी, वीआईपी पथ, रामानंद पथ, एमएल एकेडमी क्षेत्र, बेंता का कुछ हिस्सा, 22 नंबर गुमटी, बलभद्रपुर का आंशिक क्षेत्र, न्यू बलभद्रपुर, एनपी मिश्रा चौक सहित कई अन्य मोहल्ले शामिल हैं।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *