आरा में आज(शुक्रवार) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पावरगंज (गोढना रोड) PSS से सप्लाई बाधित रहेगी। शटडाउन के दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पावरगंज से जुड़े पावर ट्रांसफार्मर में तेल डालने और मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही इलाके में जर्जर तार और पोल की मरम्मती भी की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से जानकारी दे दी गई है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली गोढना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनाईठ बाजारी मोहल्ला , बंगला कॉलोनी, बंधन टोला, स्टेशन रोड, नवादा थाना, पोस्ट ऑफिस रोड, पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी, न्यू बहीरो आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के पावरग्रिड फीडर एवं कोइलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे बहियारा , चांदी , गुठौला , पियानिया, जमीरा, दरियापुर, गोढ़ना, बेलाउर, कुसुमा, सरथुआं में सप्लाई बाधित रहेगी। आरा में आज(शुक्रवार) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पावरगंज (गोढना रोड) PSS से सप्लाई बाधित रहेगी। शटडाउन के दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पावरगंज से जुड़े पावर ट्रांसफार्मर में तेल डालने और मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही इलाके में जर्जर तार और पोल की मरम्मती भी की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से जानकारी दे दी गई है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली गोढना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनाईठ बाजारी मोहल्ला , बंगला कॉलोनी, बंधन टोला, स्टेशन रोड, नवादा थाना, पोस्ट ऑफिस रोड, पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी, न्यू बहीरो आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के पावरग्रिड फीडर एवं कोइलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे बहियारा , चांदी , गुठौला , पियानिया, जमीरा, दरियापुर, गोढ़ना, बेलाउर, कुसुमा, सरथुआं में सप्लाई बाधित रहेगी।


