झारखंड में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल:4 अप्रैल को रांची समेत 13 जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल:4 अप्रैल को रांची समेत 13 जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड में मौसम में परिवर्तन का दौर फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 4 अप्रैल शनिवार से 6 अप्रैल सोमवार तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा भी चल सकती है और वज्रपात होने की भी संभावना है। 50-60KM/h की रफ्तार के साथ चल सकती है हवा
रविवार और सोमवार को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा भी चल सकती है और वज्रपात होने की भी संभावना है। अप्रैल में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, मौसम में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव अप्रैल में भी जारी रहेगा। पिछले 10 वर्षों में अप्रैल, 2016 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस माह के अंत तक यह रिकॉर्ड टूट सकता है। इस दौरान जमीन में नमी नहीं मिलेगी तो उमस और गर्मी बढ़ेगी। माह के पहले सप्ताह में बारिश का सिस्टम बन रहा है, इसलिए गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा। माह के अंत में हीट वेव भी संभव है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में दर्ज
वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक बारिश 5.0 एमएम रामगढ़ में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। झारखंड में मौसम में परिवर्तन का दौर फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 4 अप्रैल शनिवार से 6 अप्रैल सोमवार तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा भी चल सकती है और वज्रपात होने की भी संभावना है। 50-60KM/h की रफ्तार के साथ चल सकती है हवा
रविवार और सोमवार को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा भी चल सकती है और वज्रपात होने की भी संभावना है। अप्रैल में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, मौसम में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव अप्रैल में भी जारी रहेगा। पिछले 10 वर्षों में अप्रैल, 2016 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस माह के अंत तक यह रिकॉर्ड टूट सकता है। इस दौरान जमीन में नमी नहीं मिलेगी तो उमस और गर्मी बढ़ेगी। माह के पहले सप्ताह में बारिश का सिस्टम बन रहा है, इसलिए गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा। माह के अंत में हीट वेव भी संभव है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में दर्ज
वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक बारिश 5.0 एमएम रामगढ़ में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *