जोधपुर जलदाय विभाग के डिगाड़ी कार्यालय के तहत आने वाले बनाड़ रोड डिगाड़ी फाटा के पास में उच्च जलाशय से चल रही 350 एमएम पाइपलाइन डैमेज हो गई। लाइन के मरम्मत के चलते कल कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि पाइल लाइन की मरम्मत के चलते ऐसे में कल सारण नगर, रमजानजी का हत्था, लक्ष्मण नगर ए, बी, सी,नांदड़ी फांटा, डिफेंस कॉलोनी, तिरुपति नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रहेगी। 5 हजार उपभोक्ता परेशान गौरतलब है कि पाइप लाइनों के डैमेज होने से आज भी इन इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हो पाई थी। इससे लगभग 5 हजार उपभोक्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी की सप्लाई के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आपको बता दें कि वैसे भी इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कम दबाव से होती है। कम प्रेशर से आने से लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पाता है। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली को जोधपुर शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक
उचियारड़ा, रूप श्री हेरिटेज, मोहनबाग, जलीली फौजदारा, जलाली चम्पावत सहित आसपास के संपूर्ण क्षेत्र मे बिजली बंद रखी जाएगी।।


