बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला जरूर नजर आ रहा है, लेकिन उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। देखिए मौसम से जुड़ी तस्वीर… पटना में रात में हुई बारिश पटना में बीती रात तेज बारिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। हालांकि, इन बादलों का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है। अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में बादलों की वजह से तेज धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन नमी अधिक होने के कारण उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय बिहार में पश्चिमी हवाओं के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भी वातावरण में मौजूद है। नमी और गर्मी के इस मिश्रण से बादल तो बन रहे हैं, लेकिन कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने के कारण भारी बारिश नहीं हो पा रही। इसी वजह से बादल होने के बावजूद मौसम शुष्क और उमस भरा बना हुआ है। आज पटना में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना कम है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 25 के आसपास रह सकता है। 14 मार्च से बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और एक कमजोर ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है। इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह भी दी है। बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला जरूर नजर आ रहा है, लेकिन उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। देखिए मौसम से जुड़ी तस्वीर… पटना में रात में हुई बारिश पटना में बीती रात तेज बारिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। हालांकि, इन बादलों का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है। अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में बादलों की वजह से तेज धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन नमी अधिक होने के कारण उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय बिहार में पश्चिमी हवाओं के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भी वातावरण में मौजूद है। नमी और गर्मी के इस मिश्रण से बादल तो बन रहे हैं, लेकिन कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने के कारण भारी बारिश नहीं हो पा रही। इसी वजह से बादल होने के बावजूद मौसम शुष्क और उमस भरा बना हुआ है। आज पटना में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना कम है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 25 के आसपास रह सकता है। 14 मार्च से बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और एक कमजोर ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है। इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह भी दी है।


